{"_id":"5f5b3562f510e63899011e59","slug":"shweta-tiwari-roka-ceremony-shooting-serial-mere-dad-ki-dulhan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्वेता तिवारी की ये मोहक तस्वीरें देख करीबी भी रह गए हैरान, यहां जानिए क्या है इस रोका की असली कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्वेता तिवारी की ये मोहक तस्वीरें देख करीबी भी रह गए हैरान, यहां जानिए क्या है इस रोका की असली कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी सादगी, अपनी खूबसूरती और अपनी बुद्धिमानी से सबका मन मोह लेने वालीं अभिनेत्री श्वेता तिवारी की नई तस्वीरें देख उनके करीबी भी भौचक्के से हैं। श्वेता की इन तस्वीरों को देख लोग बार बार सवाल पूछ रहे हैं कि क्या श्वेता फिर शादी करने जा रही हैं। बताया भी यही जा रहा है कि ये रोका समारोह की तस्वीरें हैं। क्या है ये पूरा मामला, आइए हम आपको बताते हैं।
टेलीविजन शो ‘मेरे डैड की दुल्हन’ इस नई सोच पर आधारित है कि जिंदगी के सफर में बहुत आगे भी प्यार ढूंढ़ा जा सकता है और बच्चे भी अपने सिंगल पैरेंट्स के लिए रिश्ता जोड़ सकते हैं। इस धारावाहिक की कहानी में अंबर और गुनीत की एक प्यारी सी लव स्टोरी काफी अरसा पहले शुरू हुई। और, दोनों का ये कभी खट्टा और कभी मीठा रिश्ता अब एक नए पड़ाव तक आ पहुंचा है।
अंबर (वरुण बडोला) और गुनीत (श्वेता तिवारी) की प्रेम कहानी में बहुत से उतार-चढ़ाव आए, वहीं दर्शक भी इनके अलग-अलग स्वभाव से काफी आकर्षित हुए। अब चूंकि दोनों एक दूसरे से गहरा प्यार करने लगे हैं और सबके सामने अपना रिश्ता जाहिर करने जा रहे हैं, इसलिए दोनों की शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
अंबर की बेटी निया शर्मा, जो गुनीत के लिए अपने पिता का रिश्ता लेकर जाती है, को इस शादी के लिए गुनीत की मां पम्मी का आशीर्वाद भी मिल चुका है। अब गुनीत और अंबर एक रोका समारोह में सगाई करेंगे। प्यार में डूबी यह जोड़ी अब दुनिया के सामने अपना रिश्ता जाहिर करेगी।
श्वेता बताती हैं, “मुझे खुशी है कि गुनीत को आखिर वो मिल गया, जिसे वो सचमुच प्यार करती है। गुनीत और अंबर अब अपना रिश्ते पर मोहर लगा रहे हैं। इसके अलावा पम्मी जी ने भी अपनी बेटी को इस रिश्ते की इजाजत दे दी है और उन्होंने अंबर को अपने दामाद के रूप में स्वीकार कर लिया है। रोका समारोह के लिए शूटिंग करना बहुत दिलचस्प पल था। यह निश्चित रूप से इस शो के सबसे खूबसूरत पलों में से एक है।”
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।