{"_id":"5e6a35398ebc3ea4cd356b38","slug":"siddhant-chaturvedi-and-sharvari-plays-ludo-while-shooting-bunty-aur-babli-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बंटी और बबली 2' के सेट पर ऐसे मस्ती करते हैं सिद्धांत- शरवरी, बाकी टीम को भी बनाया खेल का हिस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बंटी और बबली 2' के सेट पर ऐसे मस्ती करते हैं सिद्धांत- शरवरी, बाकी टीम को भी बनाया खेल का हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शरवरी, सिद्धांत
- फोटो : amar ujala, mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी, यशराज बैनर तले बन रही फिल्म 'बंटी और बबली 2' में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है जिसकी पहली किस्त ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। सिद्धांत और शरवरी सेट पर भी कुछ इसी माहौल में शूट कर रहे हैं। दोनों की चुलबुली केमिस्ट्री से काम के दौरान माहौल भी खुशनुमा रहता है। इस दौरान दोनों लूडो भी खेलते हैं। सिर्फ सिद्धांत और शरवरी ही नहीं बल्कि सेट पर मौजूद टीम भी इस खेल का हिस्सा बनती है।
2 of 4
शरवरी वाघ
- फोटो : Social Media
सेट के माहौल के बारे में बात करते शरवरी ने कहा, 'मैं और मेरी टीम सेट पर खाली समय में लूडो खेलना पसंद करते हैं। यह खेल हमें खूब पसंद आता है। सेट पर हम सभी का लूडो खेलने के लिए स्वागत करते हैं। जो यह खेल खेलने का उत्सुक होता है वह हमारे साथ आकर खेलता है। एक दिन सिद्धांत और उनकी टीम भी लूडो का लुत्फ उठाने के लिए हमारे साथ आ गई। हमारे फिल्म का माहौल काफी मनोरंजक है। यह टीम की एकता को और भी मजबूत बनाता है। टीम बंटी और टीम बबली के बीच लूडो का रोमांचक सेशन होता है जो लाजवाब होता है।'
3 of 4
Bunty Aur Babli 2
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
सिद्धांत और शरवरी के अलावा रानी मुखर्जी और सैफ अली खान भी इस फिल्म का अहम हिस्सा हैं। दोनों फिल्म में असल बंटी और बबली के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले दोनों 'हम तुम' और 'ता रा रम पम' में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
tiger zinda hai
फिल्म 'बंटी और बबली 2' वरुण वी शर्मा द्वारा निर्देशित की जा रही है। निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म है। इससे पहले वह फिल्म 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' में सहायक निर्देशक के तौर पर काम कर चुके हैं। बहुप्रतीक्षित 'बंटी और बबली 2', 26 जून को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।