फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वॉर के सात एक्शन सीन्स बनाने में लगा पूरा साल, निर्देशक बोले- हॉलीवुड से बढ़कर होगी ये भारतीय फिल्म

Tue, 20 Aug 2019 06:12 AM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Tue, 20 Aug 2019 06:12 AM IST
विज्ञापन
Siddharth Anand Directed vani kapoor Hrithik Roshan Tiger Shroff Starrer YRF War has huge Action
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

साउथ की फिल्म साहो के एक्शन सीन्स इसके ट्रेलर में देखकर हैरान रह गए लोगों को दुनिया के सबसे खतरनाक एक्शन सीन्स पहली बार किसी हिंदी फिल्म में देखने को मिलने वाले हैं। 2 अक्टूबर को रिलीज हो रही यशराज फिल्म्स की अगली पेशकश वॉर में। फिल्म के स्पेशल इफेक्ट्स को इन दिनों आखिरी रूप दिया जा रहा है और फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन से जुड़े सूत्र बताते हैं कि इन एक्शन दृश्यों पर यशराज फिल्म्स में पिछले एक साल से काम चलता रहा है।

Siddharth Anand Directed vani kapoor Hrithik Roshan Tiger Shroff Starrer YRF War has huge Action
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

फिल्म वॉर के निर्माण से जुड़े सूत्रों के मुताबिक निर्माता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म वॉर को दुनिया की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनाने का सपना देखा है। फिल्म के एक्शन सीन्स की डिजाइन से पहले हुई रिसर्च में ये पाया गया कि बड़ी से बड़ी हॉलीवुड फिल्म में भी अधिकतम चार विशालकाय एक्शन सीन्स होते रहे हैं, आदित्य चोपड़ा ने फिल्म वॉर में इनकी संख्या बढ़ाकर सात कर दी है। यानी कि यशराज फिल्म्स की वॉर किसी भारतीय फिल्म से अपना मुकाबला नहीं मान रही है। 

पढ़े: टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन के बीच अब ऐसे होगी 'वॉर', नए पोस्टर में वाणी कपूर भी आईं नजर

Siddharth Anand Directed vani kapoor Hrithik Roshan Tiger Shroff Starrer YRF War has huge Action
वॉर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम

फिल्म के एक्शन सीन्स तैयार करने के लिए आदित्य चोपड़ा ने दुनिया के चार सबसे मशहूर एक्शन निर्देशकों को फिल्म वॉर के लिए साथ लिया है। द डार्क नाइट, सैन एंड्रियास, जैक रीचर और गेम ऑफ थ्रोन्स जैसी फिल्मों के एक्शन डायरेक्टर पॉल जेनिंग्स, सेफ हाउस, आई इन द स्काई, डेथ रेस से मशहूर हुए फ्रांज स्पिलहास, एवेंजर्स एज ऑफ अल्ट्रॉन और स्नो पियर्सर में दिल दहला देने वाले सीन गढ़ने वाले सी यंग ओह और टाइगर ज़िंदा है, केसरी, मैरी कॉम के एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख ने मिलकर ये दृश्य तैयार किए हैं। 

पढ़ें: सुपर 30 हिट होते ही डांस करने लगीं ऋतिक की मां, 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Anand Directed vani kapoor Hrithik Roshan Tiger Shroff Starrer YRF War has huge Action
वॉर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

इस जानकारी के बारे में चर्चा करने पर फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, "ये सच है कि भारत की किसी भी फ़िल्म में एक्शन सीक्वेंस को डिजाइन करने में एक साल से अधिक का वक़्त अब तक नहीं लगा है। भारतीय दर्शकों ने इस तरह का एक्शन पहले कभी नहीं देखा है। यह फिल्म देखकर उन्हें गर्व होगा कि एक भारतीय फ़िल्म भी एक बड़े बजट की हॉलीवुड एक्शन फ़िल्म की तरह शानदार हो सकती है।” फिल्म वॉर की शूटिंग दुनिया के सात देशों के 15 शहरों में हुई है। फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ एक दूसरे के जानी दुश्मन बने हैं। 

पढ़ें: तलाक के बाद भी सुजैन के साथ क्यों बार-बार नजर आते हैं ऋतिक, खुद खोल दिया बड़ा राज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed