फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krrish 4: सिद्धार्थ आनंद नहीं करेंगे ऋतिक रोशन की 'कृष 4' का निर्देशन? राकेश रोशन ने दिया यह जवाब

Sun, 16 Apr 2023 04:56 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 16 Apr 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
siddharth anand not direct hrithik roshan film krrish 4 know about rakesh roshan reaction
कृष 4 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पठान के फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद इन दिनों खूब चर्चा में हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर धमाकेदार कमाई की। बीते साल एक के बाद एक फ्लॉप हो रही फिल्मों की धारणा को तोड़ते हुए यह फिल्म छा गई। पठान के लिए शाहरुख खान के फैंस पागल हो रहे थे। पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने वॉर और बैंग-बैंग जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं और अब वह फाइटर जैसी फिल्म के लिए भी तैयार हैं। बीते दिनों खबर आ रही थी कि वह कृष 4 का निर्देशन करने जा रहे हैं। अब राकेश रोशन ने इसपर रिएक्शन दिया है।

siddharth anand not direct hrithik roshan film krrish 4 know about rakesh roshan reaction
'कृष 4'

एक रिपोर्ट के अनुसार बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कृष 4' की कमान संभाल सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो यह एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसके लिए एक ऐसे डायरेक्टर की जरूरत है जो इस बड़े स्केल की फिल्म को सहजता से संभाल सके। अब कृष फ्रेंचाइजी के निर्देशक राकेश रोशन ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। 


इसे भी पढ़ें- John Abraham: जॉन अब्राहम ने मारी फिल्म 'आवारा पागल दीवाना 2' को लात? वजह कर देगी हैरान
 
siddharth anand not direct hrithik roshan film krrish 4 know about rakesh roshan reaction
कृष 4 - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद को लेकर किए जा रहे ये  दावे झूठे हैं। राकेश रोशन से एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, मैं तो पहली बार ऐसी बात सुन रहा हूं। हालांकि उनके रिएक्शन ने इस बात को साफ कर दिया है कि कृष 4 का निर्देशन वह खुद करने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
siddharth anand not direct hrithik roshan film krrish 4 know about rakesh roshan reaction
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश रोशन ने कृष की हर सीरीज का निर्देशन किया है, ऐसे में कहा जा रहा है कि फिलहाल राकेश रोशन और ऋतिक रोशन दोनों इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। जैसे ही स्क्रिप्ट फाइनल हो जाएगी, वैसे ही फिल्म का एलान कर दिया जाएगा और इस फिल्म को राकेश रोशन ही डायरेक्ट करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed