फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: 'IAF प्रमुख ने भी देखी है फिल्म', ऋतिक-दीपिका के 'किसिंग सीन' विवाद पर बोले सिद्धार्थ आनंद

Sat, 10 Feb 2024 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 10 Feb 2024 11:20 AM IST
विज्ञापन
Siddharth Anand reacts to Fighter receiving legal notice Says IAF has been a co collaborator on the film
सिद्धार्थ आनंद - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। हालांकि, फिल्म उस तरह से आगे नहीं बढ़ पाई, जैसा की सिद्धार्थ आनंद और उनकी टीम ने सोचा था। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म बिना छुट्टियों के सिनेमाघरों में आई, जो 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाए गए एक किसिंग सीन पर भारतीय एयर फोर्स के अधिकारी सौम्य दीप दास ने आपत्ति जताई थी, जिन्होंने दावा किया था कि यह किस सीन भारतीय वायुसेना का अपमान था। इसके लिए उन्होंने डायरेक्टर को कानूनी नोटिस भेजा था। अब निर्देशक ने इसे लेकर चुप्पी तोड़ी है।

Siddharth Anand reacts to Fighter receiving legal notice Says IAF has been a co collaborator on the film
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म में एक सीन है, जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण यूनिफॉर्म में एक-दूसरे को किस कर रहे हैं। इस सीन को देखने के बाद IAF के असम में पोस्टेड विंग कमांडर सौम्यदीप दास ने इस सीन पर आपत्ति जताई और इसके डायरेक्टर को कानूनी नोटिस भेजा। अब इस पर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने खुलकर बात की है।

Siddharth Anand reacts to Fighter receiving legal notice Says IAF has been a co collaborator on the film
सिद्धार्थ आनंद, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद ने कहा, ''यह फिल्म पूरी तरह से IAF के साथ मेल खाती है। आईएएफ फिल्म में सह-सहयोगी रही है और हमारी फिल्म में एक बड़ा सहयोगी भागीदारी रही है। यह फिल्म IAF के साथ सावधानीपूर्वक प्रक्रियाओं से गुजरी है। इसकी स्क्रिप्ट प्रस्तुत करने से लेकर प्रोडक्शन योजना बनाई गई। सेंसर बोर्ड पर फिल्म देखने से पहले फिल्म देखी गई। IAF में इसे फिर से देखा गया। सेंसर के बाद फिल्म की समीक्षा भी की गई है। हमें एनओसी अनापत्ति प्रमाणपत्र मिला। इसके बाद हमें सेंसर सर्टिफिकेट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Anand reacts to Fighter receiving legal notice Says IAF has been a co collaborator on the film
सिद्धार्थ आनंद-फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ ने आगे कहा, "हमने वायु सेना में सभी को पूरी फिल्म दिखाई, जिसमें वायु सेना प्रमुख श्री चौधरी और देश भर के 100 से अधिक एयर मार्शल शामिल थे। हमने उन्हें बुलाया और दिल्ली में फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले उनके लिए एक स्क्रीनिंग की मेजबानी की और उन्होंने हमारे लिए खड़े होकर तालियां भी बजाई थीं।"

विज्ञापन
Siddharth Anand reacts to Fighter receiving legal notice Says IAF has been a co collaborator on the film
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें फिल्म की तो 'फाइटर' फिलहाल सिनेमाघरों में चल रही है। फिल्म में ऋतिक और दीपिका के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय और संजीदा शेख भी हैं।

Black On OTT: 19 वर्ष बाद फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने से खुश हैं आयशा, कहा- 'अब मेरे दोस्त भी देख सकेंगे'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed