अदिति राव हैदरी बॉलीवुड ही नहीं साउथ फिल्म इंडस्ट्री का भी जाना पहचाना नाम है। आज अभिनेत्री अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं और ऐसे में खबरें आ रही थी कि वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए चेन्नई रवाना हो गई थीं। वहीं, अब सिद्धार्थ ने अदिति राव के साथ एक अनदेखी तस्वीर साझा कर जन्मदिन की बधाई दी है। अभिनेता का पोस्ट देखने के बाद से ही फैंस उन्हें शादी करने की बात कह रहे हैं।
Aditi Rao Hydari- Siddharth: सिद्धार्थ ने रोमांटिक अंदाज में अदिति को किया विश, फैंस के दिमाग में बजी शहनाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अदिति के साथ फोटो शेयर किया है, जिसमें दोनों पर्पल कलर में ट्विन करते दिखाए दे रहे हैं। तस्वीर में, अदिति ने सिद्धार्थ के कंधे पर हाथ रखते हुए पोज दिया है। वहीं, सिद्धार्थ सेल्फी क्लिक कर रहे हैं और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इसके साथ फोटो शेयर करते हुए सिद्धार्थ ने लिखा, 'हैप्पी हैप्पी हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस ऑफ हार्ट अदिति राव हैदरी।'
Palak Muchhal: आशिकी-2 के बाद से करीब आ गए थे मिथुन और पलक, इंदौर में रिश्तेदारों तक पहुंचा शादी का न्योता
View this post on Instagram
अभिनेता के इस पोस्ट पर फैंस ही नहीं सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं। तस्वीर पर प्रतिक्रिया देते हुए जहीर इकबाल और नकुल मेहता ने रेड हार्ट इमोजी कमेंट किए और दिव्येंदु शर्मा ने लिखा, 'नजर न लगे।' इसके अलावा फैंस ने भी उन पर अपना प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप लोग साथ में बहुत अच्छे लग रहे हैं', तो दूसरे ने लिखा, 'भाभी मिल गई भैया।' वहीं, एक अन्य ने पूछा, 'आप दोनों शादी कर रहे हैं?'
Freddy: फ्रेडी से कार्तिक आर्यन का पहला लुक आया सामने, नए अवतार में नजर आए रुह बाबा
सिद्धार्थ और अदिति की मुलाकात कथित तौर पर पिछले साल फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू कर दी थी। दोनों ही सितारों ने न तो डेटिंग की अफवाहों की पुष्टि की और न ही खंडन किया। दोनों को पिछले साल चंडीगढ़ में राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में भी एक साथ देखा गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो अदिति संजय लीला भंसाली के नेटफ्लिक्स के साथ अगले प्रोजेक्ट को शूट कर रही हैं। वहीं, सिद्धार्थ आखिरी बार वेब सीरीज 'एस्केप लाइव' में नजर आए थे।
Anoushka Shankar: दो साल बाद भारत का दौरा करेंगी पंडित रविशंकर की बेटी अनुष्का, यह होगा खास