फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Kiara Wedding: शादी में सिद्धार्थ ने छुए अपनी अर्धांगिनी के पैर, कियारा ने भी पति को दिया खास तोहफा

Wed, 08 Feb 2023 06:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 08 Feb 2023 06:10 PM IST
विज्ञापन
sidharth kiara wedding actor touches her wife feet during marriage rituals know exact reason
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ और कियारा आडवाणी की अब परमानेंट बुकिंग हो चुकी है। दोनों हमेशा के लिए एक-दूसरे के यारा बन गए हैं। सिड और कियारा ने बीते मंगलवार (7 फरवरी) को जिंदगीभर एक-दूसरे का साथ निभाने की कसमें खाईं और राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। कुछ ही देर पहले दोनों दिल्ली के लिए निकल गए हैं और अब 9 फरवरी को उनका वेडिंग रिसेप्शन यहां होना है। इनकी शादी से जुड़ी डिटेल्स धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। हाल ही में खबर आई है कि शादी की रस्मों के दौरान सिद्धार्थ ने कियारा के पैर छुए।

sidharth kiara wedding actor touches her wife feet during marriage rituals know exact reason
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ और कियारा की शादी से जुड़ी ताजा डिटेल्स के अनुसार शादी की रस्मों के दौरान सिद्धार्थ ने कियारा आडवाणी यानि अपनी अर्धांगिनी के पैर छुए थे। बता दें कि शादी की एक रस्म के दौरान पत्नि अपने पति के पैर छूती है। रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ ने कियारा के पैर यह दिखाने के लिए छुए कि अब दोनों बराबर हैं, कोई बड़ा या छोटा नहीं है। 


इसे भी पढ़ें- Sid-Kiara Box Office: सिद्धार्थ या कियारा, किसने फिल्मों के कलेक्शन में मारी बाजी, सच्चाई उड़ा देगी होश
 
sidharth kiara wedding actor touches her wife feet during marriage rituals know exact reason
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पहले भी यह खबर आ चुकी है कि शादी की रस्मों के दौरान कियारा की मां और भाई इमोश्नल हो गए थे। इस दौरान सिड ने ही पूरी परिस्थिति समेत अपनी सास, साले और पत्नी को संभाला। रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के दौरान सिद्धार्थ ने कियारा के परिवार के साथ एक बड़े बेटे की तरीके से दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth kiara wedding actor touches her wife feet during marriage rituals know exact reason
Sidharth Kiara wedding - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं कियारा ने भी सिद्धार्थ को काफी इमोश्नल तोहफा दिया। दरअसल सिद्धार्थ अपने पेट डॉग ऑस्कर से बहुत प्यार करते थे। बीते साल उसकी मौत के बाद अभिनेता काफी दुखी हो गए थे। ऐसे में शादी के दौरान सिद्धार्थ को इमोश्नल गिफ्टे देते हुए कियारा ने अपने कलीरों को कस्टमाइज्ड कराया और उसपर ऑस्कर का चेहरा बनवाया। 

विज्ञापन
sidharth kiara wedding actor touches her wife feet during marriage rituals know exact reason
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ और कियारा की शादी के दौरान नो फोन पॉलिसी रखी गई थी। इसके बावजूद कुछ न कुछ तस्वीरें सामने आ रही थीं। लेकिन अब फैंस को दोनों की शादी के वीडियोज और हल्दी व मेहंदी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed