90 के दशक के गानों के शौकीन केवल दर्शक ही नहीं बी-टाउन से जुड़ी हस्तियां भी हैं। जब भी ये गाने बजते हैं सितारों के पैर भी थिरकने लगते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी और मिजान जाफरी जमकर डांस कर रहे हैं।
90 के दशक के गानों पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए सिद्धार्थ-कियारा, वीडियो हो रहा वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कियारा ने इस दौरान फुल लेंथ की व्हाइट ड्रेस पहनी हुई है। वीडियो में सबसे पहले वो अभिनेता मिजान चौधरी के साथ नजर आ रही हैं, जहां दोनों गोविंदा की फिल्म 'कुली नंबर वन' का सुपरहिट गाना 'मैं तो रस्ते से जा रहा था' पर डांस कर रहे हैं। कियारा तो इस दौरान गाने के एक-एक स्टेप को फॉलो कर रही हैं।
इसके बाद अमिताभ बच्चन का गाना 'मैं हूं डॉन' बजता है। जिस पर कियारा और सिद्धार्थ डांस फ्लोर पर थिरकते दिख रहे हैं। सिद्धार्थ तो गाने के पूरे लय में हैं। उन्होंने कमर में गमछा भी बांध रखा है। दरअसल वीडियो एक पार्टी की है। इस पार्टी में कटरीना कैफ, जान्हवी कपूर और करण जौहर समेत दूसरे कई सितारे पहुंचे। ये एक थीम पार्टी थी, जहां सभी 90 के दशक के बॉलीवुड किरदारों के लुक में पहुंचे थे।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
फिल्मों की बात करें तो कियारा के लिए साल 2019 काफी शानदार रहा है। 'कबीर सिंह' और 'गुड न्यूज' जैसी दो हिट के बाद उनकी गिनती टॉप की अभिनेत्रियों में होने लगी है। कियारा की आने वाली फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब, 'भूल भूलैया 2' और 'शेरशाह' हैं।
सिद्धार्थ की फिल्म 'मरजावां' हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई। फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया। अब वो जल्द ही कारगिल युद्ध के हीरो कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। फिल्म का नाम 'शेरशाह' है। इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ डबल रोल करेंगे।
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ सहित सभी कंटेस्टेंट ने जीते लाखों, जानें बाकियों को क्या मिला

कमेंट
कमेंट X