सब्सक्राइब करें

Sidharth-Kiara: दिल्ली के रिसेप्शन में दिखा सिद्धार्थ-कियारा का स्टनिंग लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 11 Feb 2023 07:52 AM IST
विज्ञापन
Sidharth malhotra Kiara Advani give reception party in delhi after wedding photo goes viral on social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी सात फरवरी को शादी के बंधन बंधे थे। दोनों ने राजस्थान के जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में रिसेप्शन पार्टी दी। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह एक प्राइवेट पार्टी थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे। कपल ने आफ्टर पार्टी के लिए कैजुअल लुक को चुना था।

Trending Videos
Sidharth malhotra Kiara Advani give reception party in delhi after wedding photo goes viral on social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

शादी के बाद आठ फरवरी को दोनों दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दोनों का पहला रिसेप्शन नौ फरवरी को दिल्ली में आयोजित किया गया। गुरुवार की रात कियारा और सिद्धार्थ को दिल्ली में रिसेप्शन के लोकेशन पर कैजुअल लुक में देखा गया। इस दौरान पैपराजी उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने के लिए बेताब थे, लेकिन उन्होंने पैपराजी के लिए पोज नहीं दिया।

Alia Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भड़कीं पत्नी आलिया, पोस्ट साझा कर कह दी ऐसी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth malhotra Kiara Advani give reception party in delhi after wedding photo goes viral on social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
सिड-कियारा के दिल्ली वाले रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। इन तस्वीरों में कियारा आडवाणी ने फ्यूशिया पिंक दुपट्टे के साथ सिंपल सफेद सलवार सूट पहना। उन्होंने सिंदूर और मंगलसूत्र के साथ गुलाबी चूड़ियां पहनीं।  वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने डेनिम और टी-शर्ट में कैजुअल लुक चुना। ऐसा लग रहा है जैसे उन्होंने अपने करीबियों के साथ फोटोज क्लिक करवाईं।

Inshallah: सलमान खान-संजय लीला भंसाली के झगड़े के कारण बंद हुई 'इंशाअल्लाह', भाईजान ने गुस्से में छोड़ा था सेट
Sidharth malhotra Kiara Advani give reception party in delhi after wedding photo goes viral on social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धार्थ और कियारा दिल्ली में रिसेप्शन के बाद अब मुंबई के रिसेप्शन की तैयारी में जुटे हुए हैं। नवविवाहित जोड़ा 12 फरवरी को मुंबई में अपने दोस्तों और करीबी सहयोगियों के लिए दूसरा रिसेप्शन आयोजित करेगा। सेंट रेजिस होटल में होने वाले इस कार्यक्रम में उद्योग से उनके सहयोगियों के शामिल होने की संभावना है।

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर बदली डीपी, लगाईं कियारा संग शादी की ये खास तस्वीरें

विज्ञापन
Sidharth malhotra Kiara Advani give reception party in delhi after wedding photo goes viral on social media
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

12 फरवरी को होने वाले रिसेप्शन से जुड़ी जानकारियां भी सामने आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में सिद्धार्थ और कियारा का रिसेप्शन साउथ बॉम्बे एरिया के सेंट रेजिस होटल में होगा। यह होटल रॉयल होने के साथ-साथ काफी महंगा भी है। बता दें कि शादी में कियारा ने लाइट पिंक शेड का लहंगा और हीरा पन्ना की ज्वैलरी पहनी थी। वहीं, सिद्धार्थ ने गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी थी।

Hansika Motwani: हंसिका मोटवानी पर लगा था पति चोरी करने का आरोप, एक्ट्रेस बोलीं- सेलेब्रिटी होने की कीमत चुकाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed