फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani Sidharth Malhotra: बर्थडे पर सिद्धार्थ ने कियारा को दी झप्पी! प्यार लुटाते आए नजर

Sun, 31 Jul 2022 04:58 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 31 Jul 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra wishes birthday to rumored girlfriend Kiara Advani gives big love and hug
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। कियारा दुबई में इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि वह अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ वहां गई हैं। बता दें कि बॉलीवुड गलियारों में दोनों के अफेयर की खबरें इन दिनों सुर्खियों में हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। कियारा के जन्मदिन के मौके पर जहां फैंस और बॉलीवुड सितारे एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं, वहीं सिड ने भी कियारा को खास अंदाज में बधाई दी है। इस पोस्ट के जरिए यह भी खुलासा हो गया है कि सिद्धार्थ ने कियारा का क्या निकनेम रखा है।

Sidharth Malhotra wishes birthday to rumored girlfriend Kiara Advani gives big love and hug
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सिद्धार्थ ने अपनी इंटाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें वह कियारा के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ सिद्धार्थ ने एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। सिद्धार्थ ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे 'की'!  चीयर्स, ऐसे और पल हमारे पास हों। ढेरा सारा प्यार और हग'। साझा किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा फोन चलाते हुए आ रहे हैं, उनके पीछे कियारा आती हैं। सिद्धार्थ कुछ कहते नजर आ रहे हैं, जिस पर कियारा जोर से हंसती नजर आई हैं।' सिड के मैसेज से साफ हो गया है कि वह कियारा को 'की' कहकर पुकारते हैं।

Sidharth Malhotra wishes birthday to rumored girlfriend Kiara Advani gives big love and hug
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा के अफेयर के चर्चे काफी वक्त से हो रहे हैं। मगर अभी तक दोनों ने इस मामले में अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी है। मगर, जन्मदिन मनाने के लिए दोनों का एक साथ दुबई जाना इनके अफेयर की बात को और ज्यादा हवा दे रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कब इस मामले पर कुछ कहते हैं। बता दें कि हाल ही में 'कॉफी विड करण 7' के चौथे एपिसोड में अनन्या पांडे और करण जौहर ने भी बातों-बातों में इनके रिलेशनशिप का इशारा दिया। दरअसल रैपिड फायर राउंड के दौरन करण जौहर ने अनन्या से कई सवाल किए थे। इसी दौरान उन्होंने सेलिब्रिटीज के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कमेंट करने को कहा तो अनन्या ने कियारा के लिए कहा था कि उनकी रातां बहुत लम्बियां है। इसके आगे करण ने कहा था 'वेक अप सिड'। ऐसे में दोनों के रिलेशनशिप का इशारा फैंस को मिल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra wishes birthday to rumored girlfriend Kiara Advani gives big love and hug
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : Instagram

कियारा के जन्मदिन के मौके पर सिद्धार्थ ने जो वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर साझा किया है, वह इन दोनों सितारों के एक फैन पेज पर भी साझा किया गया है। यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कियारा आडवाणी के काम की बात करें तो इस वक्त उनका करियर बुलंदी पर है। हाल ही में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थीं। फिल्म 'भूल भुलैया 2' में वह कार्तिक के साथ नजर आईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई है। इसके अलावा कियारा 'जुग जुग जियो' में नजर आईं। यह फिल्म भी ठीकठाक रही है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही 'मिशन मजनू', 'थैंक गॉड' और 'योद्धा' में नजर आने वाले हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 𝐊𝐢𝐚𝐫𝐚 𝐒𝐢𝐝𝐡𝐚𝐫𝐭𝐡 𝐌𝐚𝐥𝐡𝐨𝐭𝐫𝐚 💘🇮🇩 (@sidkiara.world30)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed