{"_id":"62e664734f576e52db3bc248","slug":"alia-bhatt-priyanka-chopra-and-katrina-chopra-starrer-film-jee-le-zara-shooting-will-start-in-2023","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jee le zara: जानें कब शुरू होगी 'जी ले जरा' की शूटिंग, आलिया भट्ट ने किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jee le zara: जानें कब शुरू होगी 'जी ले जरा' की शूटिंग, आलिया भट्ट ने किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 31 Jul 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'डार्लिंग्स' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिल्ली क्राइम वाली शेफाली शाह नजर आने वाली हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर भी नजर आने वाले हैं। बता दें कि ब्रह्मास्त्र के जरिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' को लेकर भी सुर्खियों में हैं।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
'जी ले जरा' को लेकर ये खबर आ रही थी कि इस फिल्म पर अभी काम बंद कर दिया गया है। क्योंकि इस फिल्म की तीनों अभिनेत्रियों प्रियंका चोपड़ा, कटरीना कैफ और आलिया भट्ट तीनों के पास बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। ऐसे में अभी शूटिंग करना संभव नहीं है, क्योंकि डेट्स मिलने में समस्या का सामना हो रही है। हालांकि एक इंटरव्यू के जरिए आलिया भट्ट ने कहा है कि 'जी ले जरा' बन रही है।
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट ने कहा कि 'जी ले जरा' बन रही है और हम अगले साल इसकी शूटिंग शुरू करेंगे, क्योंकि इस साल शूटिंग शुरू नहीं हो सकती है। हम इस फिल्म के लिए बहुत एक्साइटेड हैं और इसे ऐसे ही जाने नहीं दे सकते हैं। ये एक बहुत बड़ी फिल्म होने वाली है और हम इसके लिए अब इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram
बता दें कि फरहान अख्तर ने फिल्म 'दिल चाहता है' से डायरेक्शन में कदम रखा था। इस फिल्म के बाद उन्होंने शाहरुख खान के साथ 'डॉन 2' का निर्देशन किया है। कुछ समय पहले फरहान अख्तर ने एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह लैपटॉप पर काम करते नजर आ रहे थे। तब इस बात के कयास लगाए गए कि फरहान बहुत जल्द 'डॉन 3' लेकर आने वाले हैं। हालांकि अभी इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो पाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।