फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ की मां से मिले अभिनव शुक्ला, शहनाज का भी बताया हाल

Tue, 14 Sep 2021 11:27 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 14 Sep 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla Abhinav Shukla Reveals He Rubina Dilaik Have Met Sidharth Mother  Shehnaaz Gill Is Coping Well
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन से अभी उनके फैंस उबर नहीं पाए हैं। इसी महीने मात्र 40 साल की उम्र में सिद्धार्थ ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हार्ट अटैक से अचेत होने के बाद सिद्धार्थ को कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया था। उनके निधन पर बॉलीवुड से लेकर टीवी की दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की थी। टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने खुलासा किया कि शहनाज पूरी तरह से सदमे में हैं। अब अभिनेता अभिनव शुक्ला ने बताया कि शहनाज की हालत कैसी है। दरअसल, अभिनव और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक ने हाल ही में शहनाज़ और सिड की मां से मुलाकात की है।



मुलाकात के बाद अभिनव ने एक निजी वेबसाइट को बताया, 'मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं कि शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार को शक्ति मिले। मैं और रुबीना उनकी मां से मिले और वह धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनके दर्द को शांत करें।'

Sidharth Shukla Abhinav Shukla Reveals He Rubina Dilaik Have Met Sidharth Mother  Shehnaaz Gill Is Coping Well
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सिद्धार्थ शुक्ला को टीवी शो "बालिका वधू" में अपनी भूमिका के लिए काफी प्रसिद्धि मिली थी। कूपर अस्पताल के एक अधिकारी ने उनके निधन की पुष्टि की। गौरतलब है कि सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 के विजेता थे। वह अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़कर गये हैं। उनके निधन से टेलीविजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
Sidharth Shukla Abhinav Shukla Reveals He Rubina Dilaik Have Met Sidharth Mother  Shehnaaz Gill Is Coping Well
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला को साल 2005 में  ग्लैडरैग्स मैनहंट ने विश्व के सर्वश्रेष्ठ मॉडल पुरस्कार से नवाजा था। टीवी शो बालिका वधू के लोकप्रिय फेस होने के लिए उन्हें साल 2012 में गोल्डन पेटल अवॉर्ड दिया गया था। सिद्धार्थ को आईटीए ने वर्ष 2013 में टीवी शो बालिका वधू के लिए वर्ष के सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार दिया था। उन्हें साल 2015 में फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया के लिए स्टारडस्ट पुरस्कार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla Abhinav Shukla Reveals He Rubina Dilaik Have Met Sidharth Mother  Shehnaaz Gill Is Coping Well
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी शो के अलावा उनकी कमाई का मुख्य सोर्स विज्ञापन और ब्रांड एंडोर्समेंट थे। कुछ रिपोर्टों का कहना है कि वह एक बॉलीवुड फिल्म के लिए लगभग 1 करोड़ रुपये लेते थे। बताया जाता है कि सिद्धार्थ टीवी शो के प्रति एपिसोड के लिए लगभग 2 लाख रुपये चार्ज करते थे। 
विज्ञापन
Sidharth Shukla Abhinav Shukla Reveals He Rubina Dilaik Have Met Sidharth Mother  Shehnaaz Gill Is Coping Well
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस शहनाज और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को कापी पसंद करते थे। लोग उन्हें सिडनाज नाम से बुलाते हैं, लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद अब यह जोड़ी टूट गई है। सिद्धार्थ और शहनाज की इस खट्टे-मिठे नोंक झोंक से भरी दोस्ती को कई बार प्यार का नाम दिया गया था। शहनाज अक्सर शो में खुलकर कहा करती थीं कि वो प्यार की भूखी हैं और चाहती हैं कि सिद्धार्थ उनके पास रहें। यहां तक कि जब सलमान ने खुलकर शहनाज से पूछा था कि क्या वो और सिद्धार्थ गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड हैं तो उन्होंने कहा था-'नहीं, लेकिन हम दोनों के बीच कुछ तो है जिस पर सिद्धार्थ ने भी हामी भरी थी'।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed