फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla News: आखिरी सफर पर सिद्धार्थ शुक्ला, पुलिस को सौंपी गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट

Fri, 03 Sep 2021 11:20 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 03 Sep 2021 11:20 AM IST
विज्ञापन
sidharth shukla death funeral today latest news update: Condolences pour in after actor Sidharth Shukla's death at age 40
सीरियल के एक दृश्य में सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : ट्विटर

सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे किया जाएगा। पुलिस को सिद्धार्थ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी गई है। सिद्धार्थ के अंतिम दर्शन के लिए उनके चाहने वाले घर पहुंच रहे हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। थोड़ी देर में सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर अस्पताल से बाहर लाया जाएगा। कोरोना महामारी को देखते हुए बिल्डिंग के बाहर लोग जमा न हों इसलिए पुलिस को भी तैनात किया गया है। 



टीवी का जाना माना नाम थे सिद्धार्थ शुक्ला
अभिनेता और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को निधन हो गया था। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। सिद्धार्थ को आखिरी बार उनकी मां के साथ रात में वॉक करते देखा गया था। मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला की मां, बहन और जीजा का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि, सिद्धार्थ के परिवार ने उनकी मौत पर किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है।

sidharth shukla death funeral today latest news update: Condolences pour in after actor Sidharth Shukla's death at age 40
Sidharth Shukla - फोटो : twitter

गुरुवार को जब सिद्धार्थ को कपूर अस्पताल लाया गया तब  तो उनकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला ने रात में सोने से पहले एक दवाई ली थी। सुबह सिद्धार्थ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। इसपर उनकी मां ने उन्हें पानी पिलाकर सुला दिया था। अपने व्यायाम और मेडिटेशन को लेकर पर्टिकुलर सिद्धार्थ शुक्ला को डॉक्टर द्वारा अपने वर्कआउट टाइम को तबीयत खराब होने की वजह से कम करने की सलाह दी गई थी।

sidharth shukla death funeral today latest news update: Condolences pour in after actor Sidharth Shukla's death at age 40
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Social Media

अभिनेता के ट्रेनर का कहना है कि सिद्धार्थ पिछले कुछ दिनों से अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। सिद्धार्थ शुक्ला को करीब 10 बजकर 20 मिनट पर कूपर अस्पताल लाया गया था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला का मौत हार्ट अटैक से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला अपने पीछे अपनी मां और दो बहनों को छोड़ गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla death funeral today latest news update: Condolences pour in after actor Sidharth Shukla's death at age 40
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

तीन एक्सपर्ट डॉक्टर्स की टीम ने सिद्धार्थ शुक्ला का पोस्टमार्टम किया है। मुंबई पुलिस अभी केमिकल और एनालिसिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। सिद्धार्थ का पार्थिव शरीर शुक्रवार को अंतिम दर्शन के लिए मुंबई के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा जाएगा।

विज्ञापन
sidharth shukla death funeral today latest news update: Condolences pour in after actor Sidharth Shukla's death at age 40
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस-13 के विजेता रहे थे। इसके अलावा वो 'जाने-पहचाने से', 'ये अजनबी' और 'लव यू ज़िंदगी', 'बालिका वधू' में भी नजर आए थे। सिद्धार्थ ने टीवी शो 'बाबुल का अंगना छूटे ना' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed