फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला के घर जाएंगे अभिनेता संजय दत्त! ट्वीट कर सिंगर के लिए कही दिल छू लेने वाली बात

Sun, 05 Jun 2022 02:52 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 05 Jun 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala bollywood popular actor will reach singer house as per report
सिद्धू मूसेवाला, संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के निधन से फैंस ही नहीं बल्कि सेलेब्स तक हैरान हैं। 29 जून को सिंगर की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बॉलीवुड से भी जुड़े कई कलाकारों ने सिद्धू के निधन पर शोक व्यक्त किया। लेकिन अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त सिद्धू मूसेवाला के घर पहुंच सकते हैं। अभिनेता ने एक ट्वीट किया है, जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे हैं। 

Sidhu Moose Wala bollywood popular actor will reach singer house as per report
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल

दरअसल, संजय दत्त ने एक ट्वीट किया, जिसमें अभिनेता ने सिद्धू के निधन पर दुख व्यक्त किया है। संजय दत्त ने लिखा कि मूसेवाला के बारे में सुनकर स्तब्ध हो गया हूं। एक महान प्रतिभा बहुत जल्द चली गई। वाहेगुरु उनके परिवार और प्रियजनों को इस दुखद समय में शक्ति प्रदान करें। इस ट्वीट के आने के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि संजय दत्त आज यानी 5 जून को सिद्धू के गांव मूसा कभी भी पहुंच सकते हैं।


 

Sidhu Moose Wala bollywood popular actor will reach singer house as per report
सिद्धू मूसेवाला और उनके पिता बलकौर सिंह। - फोटो : instagram

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की बीते दिनों बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक 29 जून को हमलावरों ने उनकी थार गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी जान ले ली। खबरों की मानें तो इस हत्या में लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। सिंगर के यूं अचानक जाने से जहां कई लोग दुखी हैं तो वहीं कई गुस्से से भरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala bollywood popular actor will reach singer house as per report
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : instagram

सिंगर के शानदार करियर पर नजर डालें तो सिद्धू मूसेवाला उन सिंगर्स में से एक थे, जो अपने गाने खुद ही लिखा करते थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'लाइसेंस' गाने के साथ की थी, जो खूब पसंद किया गया। अपने गानों की बदौलत मूसेवाला ने देश ही नहीं विदेशों तक अपनी पहचान बनाई थी। 'जी वैगन', 'टोचन', पंजाबी फिल्म ‘डाकुआ दा मुंडा’ का 'डॉलर सॉन्ग' और जट्टा दा मुकाबला समेत कई गानों को मिलियन व्यूवर्स ने पसंद किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed