पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की खबर से फिल्म इंडस्ट्री समेत उनके फैंस अब तक गहरे सदमे में हैं। लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका फेवरेट सितारा अब इस दुनिया में नहीं है। रविवार को हमलावरों ने उनकी थार गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हत्या में लॉरेंस बिशनोई का हाथ है। सिद्धू मूसेवाला अपने मां के बहुत करीब थे। उनके अचानक चले जाने से उनकी मां पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हर बेटे की तरह सिद्धू भी अपनी मां से बहुत प्यार करते थे। उन्होंने अपनी मां को एक गाना भी डेडिकेट किया था।
Sidhu Moose Wala: मां को ही अपनी दुनिया मानते थे सिद्धू मूसेवाला, इस वीडियो को देखकर फैंस नहीं रोक पा रहे आंसू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Mon, 30 May 2022 09:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन