फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samrat Prithviraj: 'सम्राट पृथ्वीराज' से पहले भी बनीं ये पीरियड ड्रामा फिल्में, जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा कलेक्शन

Mon, 30 May 2022 09:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 May 2022 09:35 PM IST
विज्ञापन
These period drama films have been made before Akshay Kumar Samrat Prithviraj, know their box office collection here
पीरियड ड्रामा फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यशराज प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म महान राजा पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक है। इस फिल्म से पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही इस फिल्म का जबरदस्त बज क्रिएट हो चुका है। फैंस इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इतिहास पर आधारित फिल्म होने की वजह इसका बजट काफी ज्यादा है। इस फिल्म से पहले भी कई पीरियड ड्रामा फिल्में बन चुकी हैं। उन फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिला आज हम आपको इस रिपोर्ट में बताएंगे।

These period drama films have been made before Akshay Kumar Samrat Prithviraj, know their box office collection here
Tanhaji - फोटो : Twitter
तान्हाजी

साल 2020 में रिलीज हुई तान्हाजी एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। इस फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए थे। ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी। लोगों के जबरदस्त रिस्पॉन्स की वजह से यह अजय देवगन के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 279.55 करोड़ का कारोबार किया था।

These period drama films have been made before Akshay Kumar Samrat Prithviraj, know their box office collection here
फिल्म पद्मावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पद्मावत

संजय लीला भंसाली को इतिहास पर आधारित फिल्में बनाने में महारत हासिल हो चुकी है। पद्मावत भी उन्हीं फिल्मों में से एक है। यह फिल्म रानी पद्मावती की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म में शानदार कमाई की थी। पद्मावत का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 302 करोड़ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
These period drama films have been made before Akshay Kumar Samrat Prithviraj, know their box office collection here
बाजीराव मस्तानी, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बाजीराव मस्तानी

फिल्म बाजीराव मस्तानी का निर्देशन भी संजय लीला भंसाली ने किया था। फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी। इस कहानी को संजय ने बखूबी पर्दे पर उतारा था। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने भारतीय टिकट खिड़की पर कुल 184 करोड़ का बिजनेस किया था।

विज्ञापन
These period drama films have been made before Akshay Kumar Samrat Prithviraj, know their box office collection here
जोधा अकबर - फोटो : सोशल मीडिया
जोधा अकबर

संजय लीला भंसाली की तरह आशुतोष गोवारिकर भी पीरियड ड्रामा फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्म लगान तो ऑस्कर तक के लिए जा चुकी है। आशुतोष ने साल 2008 में फिल्म जोधा अकबर बनाई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय लीड रोल में दिखे थे। मुगलकाल पर बनी यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 56.04 करोड़ का कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed