{"_id":"6294c317b0d4a731c927330d","slug":"25-years-of-virasat-anil-kapoor-shares-the-unseen-photos-with-tabu-and-pooja-bhatt-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Virasat: फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, कैप्शन में लिखी यह बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Virasat: फिल्म के 25 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने शेयर कीं अनदेखी तस्वीरें, कैप्शन में लिखी यह बात
Mon, 30 May 2022 08:32 PM IST
हर्षिता सक्सेना
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Mon, 30 May 2022 08:32 PM IST
विज्ञापन
फिल्म विरासत को 25 साल पूरे
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता में से एक हैं। अपनी दमदार अदाकारी और फिटनेस के लिए मशहूर अनिल कपूर आज अपनी एक सुपरहिट फिल्म की सिल्वर जुबली मना रहे हैं। साल 1997 में आज ही के दिन रिलीज हुई फिल्म विरासत को 25 साल पूरे हो चुके हैं। इस खास मौके पर फिल्म में बतौर मुख्य अभिनेता नजर आए अनिल कपूर ने अपनी इस फिल्म की कुछ अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
अनिल कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अभिनेता अनिल कपूर ने फिल्म में उनके साथ नजर आईं एक्ट्रेस तब्बू और पूजा भट्ट के साथ अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, मेरी पसंदीदा फिल्म विरासत का 25वां साल सर्वश्रेष्ठ निर्माताओं में से एक को समर्पित है, जिनके साथ मैंने कभी काम किया।
अनिल कपूर
- फोटो : Instagram
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी और कमल हसन द्वारा लिखित फिल्म विरासत साल 1997 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म ने उस साल कई पुरस्कार भी अपने नाम किए थे। अनिल कपूर, तब्बू और पूजा भट्ट के अलावा इस फिल्म में अमरीश पुरी, मिलिंद गुनाजी और गोविंद नामदेव भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म के गाने तारे हैं बाराती और ढोल बजने लगा उस दौर के मशहूर और यादगार गानों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिल कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की फिल्म थार को निर्देशित करने वाले राज सिंह चौधरी ने अनिल कपूर के इस पोस्ट पर कमेंट कर विरासत को अपनी पसंदीदा फिल्म बताया। इसके अलावा कई फैंस भी अभिनेता के इस पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, शानदार निर्देशन और अभिनय। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, अब तक की बनी सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में से एक। एक और फैन ने लिखा, उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक, मेरी पसंदीदा।
विज्ञापन
अनिल कपूर
65 वर्षीय अनिल कपूर ने अपने 4 दशक के लंबे फिल्मी करियर में कई हिट सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी बेहतरीन फिल्मों में राम लखन, बेटा, जुदाई, नायक, मिस्टर इंडिया, तेजाब आदि शामिल हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही फिल्म जुग जुग जियो में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर, अभिनेता वरुण धवन और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।