सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: सिद्धू मूसेवाला ने जाते-जाते भी नहीं छोड़ा पंजाब का साथ, आखिरी गाने में उठा डाला यह मुद्दा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 25 Jun 2022 02:57 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Last Song: punjabi singer latest trending SYL track  in controversy after release
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

'पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला की दिन दहाड़े हुई हत्या के बाद से ही उनके केस में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस घटना ने पूरे देश में सनसनी मचा दी थी। उनके अचानक इस दुनिया से चले जाने पर उनके फैंस के साथ ही पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को भी सदमा लगा था। सिद्धू मूसेवाला न केवल पंजाब में बल्कि देश-विदेश में भी काफी प्रसिद्ध थे। उनके गानों के कारण उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही थी। उनका हर गाना आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता था और ऐसा ही उनके हाल ही में रिलीज हुए आखिरी गाने के साथ हो रहा है। उनकी मौत के 26 दिनों बाद रिलीज हुए इस गाने ने एक बार फिर सबके दिलों में उनकी यादों को ताजा कर दिया है। लेकिन सोशल मीडिया पर छाने वाले इस गाने में पंजाब के सबसे चर्चित विवादों को दिखाया गया है। 

Trending Videos
Sidhu Moose Wala Last Song: punjabi singer latest trending SYL track  in controversy after release
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

विवादों को दिखाता गाना
29 मई को हुई सिद्धू की हत्या के बाद से ही हर तरफ उनके चर्चे हो रहे हैं। हर कोई उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ऐसे में उनका आखिरी गाना पिछले दिनों रिलीज होते ही इंटरनेट की दुनिया पर छा गया है। जहां एक तरफ रिलीज होते ही 'एसवायएल' ने तहलका मचा दिया है, वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर इस गाने के कारण मूसेवाला का नाम विवादों से जुड़ गया है। दरअसल, सिद्धू मूसेवाला का यह गाना पंजाब और हरियाणा के बीच एसवायएल के मुद्दे पर आधारित है, जिसकी वजह से दोनों राज्यों के बीच बहुत तनातनी रहती है। इसमें दिवंगत सिंगर ने कृषि कानूनों को लेकर शुरू हुए किसान आंदोलन और लाल किले का जिक्र भी किया है, जिसे लेकर भी बहु विवाद हुआ था।    

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala Last Song: punjabi singer latest trending SYL track  in controversy after release
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

फैंस के दिलों में बसा गाना 
इन विवादों को दर्शाते इस गाने को सुन सिद्धू मूसेवाला के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। लोगों को उनके पसंदीदा सिंगर का यह गाना खूब पसंद आ रहा है, जिसके चलते यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस लगातार उनके गाने पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इतना ही नहीं मूसेवाला के फैंस इस गाने को तेजी से शेयर भी कर रहे हैं।

Sidhu Moose Wala Last Song: punjabi singer latest trending SYL track  in controversy after release
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

यू ट्यूब पर छाया गाना 
यह गाना रिलीज होने के साथ ही चारों तरफ फैल गया है। 'एसवायएल' के रिलीज होते ही एक बार फिर सिद्धू मूसेवाला का नाम सोशल मीडिया पर छा गया है। रिलीज के महज दो घंटे में गाने ने करीब 22 लाख से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया था और अब तक इस गाने को करीब 20 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बता दें कि इस गाने को सिद्धू के अपने चैनल पर बीते दिन छह बजे रिलीज किया गया था।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed