बॉलीवुड के मशहूर गायक अदनान सामी अपनी बेहतरीन आवाज के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने दौर में एक से बढ़कर एक गाने को अपने सुरों से सजाने वाले अदनान अपने गानों के साथ-साथ अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। सिंगर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। सामने आईं इन तस्वीरों में उनका लुक काफी बदला हुआ नजर आ रहा हैं। इंटरनेट पर इन तस्वीरों के सामने आते ही यह तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही फैंस भी उनके इस नए लुक को देख हैरान रह गए हैं।
Then & Now: सोशल मीडिया पर वायरल हुईं अदनान सामी की लेटेस्ट तस्वीरें, ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस ने पूछा- आप कौन हैं?
बॉलीवुड के मशहूर गायक अदनान सामी अपनी बेहतरीन आवाज के लिए दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपने दौर में एक से बढ़कर एक गाने को अपने सुरों से सजाने वाले अदनान अपने गानों के साथ-साथ अपने ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इन तस्वीरों में अदनान बेहद हैंडसम लग रहे हैं। अपने इस अवतार में सिंगर बड़े-बड़े हीरोज को टक्कर देते दिख रहे हैं। एक समय ऐसा भी था जब गायक का वजन काफी बढ़ा हुआ है। हालांकि, अपने बढ़े हुए वजह के साथ ही बेहद प्यारे लगते थे। लेकिन उनका यह मोटापा उनके लिए काफी समस्याएं पैदा कर रहा था। ऐसे में अब सामने आईं उनकी फोटोज देख फैंस उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं।
उनका तस्वीरों पर कमेंट करते हुए फैंस अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुझे अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है, जबरदस्त बदलाव।' वहीं, एक और यूजर ने लिखा, 'लोग दिन-ब-दिन बूढ़े हो रहे हैं, लेकिन सामी जवां होते जा रहे हैं।' एक अन्य ने लिखा-‘आप कौन हैं।’ 50 वर्षीय अदनान का तस्वीरों में बदला रूप देख फैंसभी काफी खुश हैं। वह लगातार इन तस्वीरों को लाइक कर प्यार लुटा रहे हैं।
एक समय काफी गोल-मोल से दिखने वाले सिंगर अदनान सामी का यह ट्रांसफॉर्मेंशन बेहद खास है। दरअसल, कलाकार यह मुकाम बिना किसी सर्जरी के हालिस किया है। इंडस्ट्री में जहां सुंदर काया पाने के लिए लगभग हर कलाकार सर्जरी का सहारा ले रहा है। वहीं, अदनान ने बिना किसी मेडिकल सर्जरी के अपना 130 किलो तक वजन कम किया।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर्स ने अदनान को इस बारे में चेतावनी दी थी कि अगर वह अपना वजन नहीं घटाते हैं तो वह सिर्फ छह महीने की जिंदा रहे सकेंगे। 230 किलो वजन की वजह से उन्हें कई तरह की शारीरिक समस्याओं से जूझना पड़ रहा था और घुटनों पर भी जोर पड़ने लगा था। ऐसे में इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अदनान वॉक, ट्रेडमिल, कॉर्डियो और हेल्दी डाइट की मदद से सिर्फ 11 महीने में अपना वजन कम कर लिया।