सब्सक्राइब करें

Shahrukh Khan: डर-अंजाम का विलेन कैसे बना बॉलीवुड का बाजीगर, पढ़ें SRK के 30 साल के करियर से जुड़े हर सवाल का जवाब

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 25 Jun 2022 02:16 PM IST
विज्ञापन
Shahrukh Khan Completed 30 Years in Bollywood Darr Anjam Baazigar villain became King of Romance
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आज बॉलीवुड के किंग खान को इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो चुके हैं। अपने 30 साल के फिल्मी करियर में शाहरुख खान ने कई यादगार फिल्में दी हैं, जिन्होंने न केवल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर गहरी छाप छोड़ी हैं, बल्कि शाहरुख खान को एक अलग तरह का सुपरस्टार भी बनाया है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे डर-अंजाम में विलेन का किरदार निभाने वाला सुपरस्टार बॉलीवुड का 'रोमांस किंग' बन गया। पढ़ें SRK के 30 साल के करियर से जुड़े हर सवाल का जवाब...

Trending Videos
Shahrukh Khan Completed 30 Years in Bollywood Darr Anjam Baazigar villain became King of Romance
फौजी - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी के सुनहरे दौर में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले शाहरुख खान ने दूरदर्शन की सीरीज 'फौजी' (1988) में एक सैनिक की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि छोटे पर्दे पर निभाए गए फौजी के किरदार से ही शाहरुख खान को पहचान मिली और उन्हें कई टीवी शोज व फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shahrukh Khan Completed 30 Years in Bollywood Darr Anjam Baazigar villain became King of Romance
दीवाना फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

दीवाना से शुरू हुआ था रोमांटिक हीरो का सफर
आपको यह जानकार हैरानी होगी कि शाहरुख खान फिल्म 'दीवाना' के मकर्स की पहली पसंद नहीं थे। ऋषि कपूर और दिव्या भारती के अलावा इस फिल्म में अरमान कोहली को कास्ट किया गया था। हालांक अरमान कोहली ने फिल्म छोड़ दी और रोल नए हीरो को मिल गया। भले ही इस दो घंटे 35 मिनट की फिल्म में शाहरुख खान की एंट्री एक घंटे और 20 मिनट के बाद होती है, लेकिन उनकी एक्टिंग ने सबको दीवाना बना दिया था। 

Shahrukh Khan Completed 30 Years in Bollywood Darr Anjam Baazigar villain became King of Romance
Baazigar - फोटो : social media

डेब्यू के बाद लगातार तीन फिल्मों में बने विलेन
दिव्या भारती और ऋषि कपूर के साथ 'दीवाना' से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले शाहरुख खान ने डेब्यू के बाद लगातार तीन फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया था। डर, बाजीगर और अनजाम तीनों ऐसी फिल्में थीं जो उस दौर के हीरो नहीं किया करते थे। जी हां, उन दिनों जब अभिनेता रोमांटिक और चॉकलेटी बॉय का किरदार निभाने के लिए मरते थे, तब शाहरुख खान ने निर्देशक अब्बास-मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' में ऐसे हीरो का किरदार निभाया जो अपनी हीरोइन (शिल्पा शेट्टी) को मार डालता है। वहीं यश चोपड़ा की 'डर' में अभिनेता ने एकतरफ प्यार के जुनूनी आशिक का किरदार निभाया था। आपको "आई लव यू.....क.....क ...क... किरण" वाला डायलॉग तो याद ही होगा। यह डायलॉग आज भी वो 'डर' कायम करता है।

विज्ञापन
Shahrukh Khan Completed 30 Years in Bollywood Darr Anjam Baazigar villain became King of Romance
dilwale dulhania le jayenge - फोटो : social media

यहां से हुआ 'किंग ऑफ़ रोमांस' का जन्म
डेब्यू के बाद लगातार तीन फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले शाहरुख खान को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ऑफर हुई। इस फिल्म को इंडस्ट्री की सबसे रोमांटिक फिल्म कहा जाता है। आज से 27 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े और रातों-रात शाहरुख खान को सुपरस्टार बना दिया। इसके बाद अभिनेता को 'दिल तो पागल है', 'परदेस' और 'कुछ कुछ होता है' जैसी कई रोमांटिक फिल्मों का ऑफर मिला और वह 'किंग ऑफ रोमांस' बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed