फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: पाकिस्तान के ट्रकों पर क्यों चस्पा हैं सिद्धू मूसेवाला की तस्वीरें? वजह जानकर भर आएंगी आंखें

Wed, 15 Jun 2022 07:39 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 15 Jun 2022 07:39 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala: punjabi singer fans from pakistan make his posters on their trucks and bike says you are in our heart
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के सदमे से फैंस अभी उबर नहीं पाए हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब सिद्धू के चाहने वाले उन्हें याद न करते हों। मशहूर सिंगर के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि परदेस में भी हैं। हाल ही में उनके पाकिस्तानी प्रशंसकों ने उन्हें खास अंदाज में श्रद्धांजलि दी है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हैं। बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

Sidhu Moose Wala: punjabi singer fans from pakistan make his posters on their trucks and bike says you are in our heart
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

अनोखे अंदाज में याद किया
बीते 11 जून को सिद्धू मूसेवाला का जन्मदिन था, इस मौके पर देश के साथ-साथ विदेश में भी फैंस ने उन्हें याद किया। टाइम्स स्कॉयर पर सिद्धू मूसेवाला को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में याद किया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। अब पाकिस्तान में ट्रक वालों ने भी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी है। जिसे देखकर आपका दिल पसीज जाएगा। सिद्धू मूसेवाला ने जब से इस दुनिया को अलविदा कहा है, तब से उनके चाहने वाले शोक में हैं। उनके जाने के बाद फैंस उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। ऐसे ही कुछ फैंस हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी हैं, जिन्होंने खास अंदाज में सिद्धू मूसेवाला को याद किया है। किसी ने ट्रक पर उनका पोस्टर बनवाया है तो किसी ने बाइक पर फोटो लगा ली है।

Sidhu Moose Wala: punjabi singer fans from pakistan make his posters on their trucks and bike says you are in our heart
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

भावुक हुए फैंस
ट्रक वाले पोस्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक अदमी अपने ट्रक के पीछे सिद्धू मूसेवाला का पोस्टर बना रहा है। इसके बाद उसे साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है। इसे देखने के बाद फैंस भावुक हो रहे हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala: punjabi singer fans from pakistan make his posters on their trucks and bike says you are in our heart
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

'आप फैंस के दिलों में हैं'
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर यह वीडियो साझा करते हुए लिखा है, 'शायद सिद्धू मूसेवाला ऐसे पहले भारतीय पंजाबी गायक हैं, जिन्होंने पाकिस्तान के ट्रक पर जगह बनाई है। पाकिस्तान में पाकिस्तानी ट्रकों पर तस्वीर होने का मतलब है कि आप लोगों के दिलों में हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed