बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अपनी आगामी एक्शन-ड्रामा फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इन दिनों सलमान की इस फिल्म से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो ने लोगों का खासा ध्यान खींचा।
Sikandar: रेलवे स्टेशन पर दिखा 'सिकंदर' का स्वैग, शूटिंग सेट से सलमान का एक और वीडियो हुआ लीक
Sikandar: सलमान खान की फिल्म सिकंदर की शूटिंग सेट से एक के बाद एक वीडियो सामने आ रहे हैं। इसे देखने के बाद फैंस की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में सलमान मुंबई के एक भीड़-भाड़ वाले रेलवे स्टेशन पर शूटिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में फैंस की जोरदार चीखें सुनाई दे रही हैं और वह सलमान खान का नाम ले रहे हैं। इस वायरल वीडियो को एक फैन ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर शेयर किया। वीडियो में सलमान खान रेलवे स्टेशन पर पहुंचते हुए दिखाई दे रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने इस सीन की शूटिंग की।
Rakhi Sawant: तीसरी शादी करने को तैयार राखी सावंत, पाकिस्तानी दूल्हे संग करेंगी निकाह!
Yesterday Night Salman Khan was shooting a scene at Railway station with so many crowded people's 🔥#Sikandar #SalmanKhan𓃵 pic.twitter.com/XXCVO4UfzO
— Sal-Man (@BeingHuman_18) January 28, 2025
वीडियो में उनके आसपास पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मियों को देखा जा सकता है। वहीं, वीडियो में बड़ी संख्या में फैंस भी उनका शूट देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "कल रात सलमान खान रेलवे स्टेशन पर बहुत सारी भीड़ के बीच एक सीन की शूटिंग कर रहे थे।"
इससे पहले सलमान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह रफ एंड टफ अंदाज में टैक्सी से उतरते दिखे थे। 'सिकंदर' को साउथ के मशहूर निर्देशक एआर मुरुगदास निर्देशित कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
पिछली बार पर्दे पर सलमान 'टाइगर 3' में नजर आए थे। स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया था। बड़े बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर 282.79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
संबंधित वीडियो