{"_id":"67e8d2e4047a4c36710cdc73","slug":"sikandar-actor-salman-khan-top-opening-movies-tiger-3-bharat-prem-ratan-dhan-payo-sultan-tiger-zinda-hai-2025-03-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sikandar: 'टाइगर 3' से लेकर 'सुल्तान' तक, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में 'सिकंदर' रहीं सलमान की ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sikandar: 'टाइगर 3' से लेकर 'सुल्तान' तक, बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग के मामले में 'सिकंदर' रहीं सलमान की ये फिल्में
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:48 AM IST
सार
Salman Khan Top Opening Movies: सलमान खान की फिल्म सिकंदर की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। फैंस इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म पर लगातार हो रही बात के बीच आइए आज उनकी सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली पांच फिल्मों के बारे में जान लेते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
सिकंदर ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सलमान खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी नई फिल्म 'सिकंदर'। 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म चर्चा का केंद्र बनी हुई है। फैंस को उम्मीद है कि 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला सकती है। इस फिल्म के शोर के बीच आज हम आपको सलमान खान की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने पहले दिन सबसे शानदार ओपनिंग हासिल की और दर्शकों का दिल जीता।
ईद के मौके पर रिलीज हुई 'भारत' सलमान की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर है। इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की थी। ओपनिंग डे पर फिल्म का कलेक्शन 42.3 करोड़ रुपये रहा था। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सलमान के साथ कैटरीना कैफ भी थीं। कहानी में देशभक्ति, परिवार और प्यार का शानदार मिश्रण देखने को मिला था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रेम रतन धन पायो में सलमान खान और सोनम कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
प्रेम रतन धन पायो
सूरज बड़जात्या के साथ सलमान की यह फिल्म दिवाली पर रिलीज हुई थी। 'प्रेम रतन धन पायो' ने पहले दिन कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बनाए। फिल्म में सलमान का देसी अंदाज और सोनम कपूर के साथ उनकी जोड़ी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा। इसकी ओपनिंग ने साबित किया कि सलमान का पारिवारिक फिल्मों में भी जादू चलता है। पहले दिन फिल्म ने 172.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
विज्ञापन
5 of 6
सुल्तान
- फोटो : सोशल मीडिया
सुल्तान
'सुल्तान' एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें सलमान को एक्शन और इमोशन के अनोखे मेल के साथ पर्दे पर पेश किया गया था। इस स्पोर्ट्स ड्रामा ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अली अब्बास जफर की यह फिल्म ईद पर रिलीज हुई थी। सलमान के साथ अनुष्का शर्मा की जोड़ी को खूब प्यार मिला। टिकट खिड़की पर इसने 36.54 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।