दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज करते रहे खान सितारों की मुख्यधारा से छुट्टी होती दिख रही है। पहले आमिर खान लगातार दो मेगा फ्लॉप फिल्मों देकर हाशिये पर पहुंचे, अब बारी सलमान खान की नजर आने लगी है। सलमान खान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ का कलेक्शन रिलीज के चौथे ही जिस तरीके से धड़ाम हुआ है, उसने इस फिल्म को खुद सलमान खान की टॉप 10 फिल्मों की सूची तक में नहीं पहुंचने दिया। सलमान की पिछली रिलीज फिल्म ‘टाइगर 3’ ने रविवार को रिलीज होकर ओपनिंग वीकएंड में 148.50 करोड़ रुपये कमाए थे, फिल्म ‘सिकंदर’ उससे अभी मीलों पीछे हैं।
Sikandar Hit or Flop: पहले चार दिन की कमाई में टॉप 10 में भी नहीं टिकी ‘सिकंदर’, ‘टाइगर 3’ से रही मीलों पीछे
सलमान खान की नई फिल्म ‘सिकंदर’ का कलेक्शन रिलीज के चौथे ही जिस तरीके से धड़ाम हुआ है, उसने इस फिल्म को खुद सलमान खान की टॉप 10 फिल्मों की सूची तक में नहीं पहुंचने दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लॉप की तरफ बढ़े सिकंदर के कदम
बीते रविवार को ईद से ठीक एक दिन पहले रिलीज हुई अभिनेता सलमान खान की रश्मिका मंदाना, सत्यराज, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर आदि सितारों से सजी फिल्म ‘सिकंदर’ के शोज दूसरे दिन से ही कैंसिल होने लगे थे। इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला लगातार कोशिश कर रहे हैं कि फिल्म की दुनिया भर में हो रही कमाई की गिनती करके उनकी फिल्म को बढ़िया स्टार्ट लेने वाली फिल्म मान लिया जाए। लेकिन किसी हिंदी फिल्म के हिट और फ्लॉप होने का निर्णय चूंकि घरेलू बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई से लगाया जाता है लिहाजा ‘सिकंदर’ के फ्लॉप की तरफ बढ़ रहे कदम साफ साफ देखे जा सकते हैं।
चौथे दिन ही धड़ाम हुई फिल्म
रविवार को रिलीज हुई फिल्म ‘सिकंदर’ ने पहले दिन सिर्फ 26 करोड़ रुपये की कमाई की। 200 करोड़ रुपये की लागत से बनी इस फिल्म के लिए ये ओपनिंग काफी कम रही। दूसरे दिन यानी ईद के दिन भी फिल् म की कमाई में खास इजाफा नहीं हुआ और ये बस 29 करोड़ रुपये ही सोमवार को कमा सकी। फिल्म का कलेक्शन तीसरे दिन यानी मंगलवार से ही गिरना शुरू हो गया। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 19.50 करोड़ रुपये ही कमाए और चौथे दिन ये कलेक्शन इकाई के अंकों तक आ गिरी। पचास फीसदी की गिरावट के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ने बुधवार को सिर्फ 09.75 करोड़ रुपये की कमाए।
नेटफ्लिक्स की नई सिरे से सौदेबाजी
रिलीज के पहले चार दिनों में सिर्फ 84.25 करोड़ रुपये ही कमाई पाई फिल्म ‘सिकंदर’ ने सलमान की फिल्मों के निर्माताओं के उस गुरूर को भी तोड़ा है कि सलमान की फिल्म कैसी भी हो, पहले वीकएंड पर सौ करोड़ रुपये और अगले एक दो हफ्ते में दो सौ करोड़ रुपये तो कमा ही लेती है। बाकी रकम ओटीटी और अन्य अधिकारों से हासिल करने की फिराक में रहने वाले निर्माताओं के लिए फिल्म ‘सिकंदर’ किसी सबक से कम नहीं है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म का ये हाल देख इसके ओटीटी अधिकार खरीदने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स ने भी इसकी कीमत को लेकर नए सिरे से सौदेबाजी शुरू कर दी है।
सलमान खान की ‘सिकंदर’ से पहले रिलीज फिल्मों में पहले सप्ताहांत सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची इस प्रकार है:
| फिल्म | पहले वीकएंड की कमाई (करोड़ रुपये में) |
| सुल्तान (2016) | 180.36 |
| भारत (2019) | 150.10 |
| टाइगर 3 (2023) | 148.50 |
| प्रेम रतन धन पायो (2015) | 129.77 |
| टाइगर जिंदा है (2017) | 114.93 |
| रेस 3 (2018) | 103.00 |
| बजरंगी भाईजान (2015) | 102.60 |
| एक था टाइगर (2012) | 100.16 |
| बॉडीगार्ड (2011) | 88.75 |
| किक (2014) | 83.83 |