निर्देशक नीरज पांडे भारतीय सिनेमा के ऐसे नाम हैं, जिनकी फिल्मों में हमेशा एक बेहतरीन कहानी, दमदार अभिनय और शानदार निर्देशन देखने को मिलता है। उनकी फिल्मों ने दर्शकों को न केवल मनोरंजन दिया, बल्कि दर्शकों को सोचने पर भी मजबूर किया। उनकी आने वाली फिल्म 'सिकंदर का मुकद्दर' 29 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इससे पहले पांडे ने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है, जिनके बारे में हम यहां बात करेंगे।
Neeraj Pandey: 'अ वेडनेस डे' से लेकर 'स्पेशल 26' तक, नीरज पांडे ने इन फिल्मों से खूब जीता दर्शकों का दिल
नीरज पांडे की फिल्म सिकंदर का मुकद्दर जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। इस फिल्म की रिलीज से पहले आइए उनकी उन फिल्मों के बारे में जान लेते हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरज पांडे की पहली फिल्म अ वेडनेसडे ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई। यह फिल्म एक थ्रिलर ड्रामा थी, जिसमें नसीरुद्दीन शाह और अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी एक आम आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी पहचान को छुपाकर आतंकवादियों को सबक सिखाने के लिए एक बड़ी योजना बनाता है। फिल्म ने न केवल अपनी गहरी कहानी से दर्शकों को प्रभावित किया, बल्कि इसे समीक्षकों ने खूब सराहा।
नीरज पांडे की स्पेशल 26 एक और बेहतरीन थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, अनुपम खेर जैसे सितारे थे। यह फिल्म एक सच्ची घटना से प्रेरित थी, जिसमें कुछ ठग सरकारी अधिकारी बनकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करते हैं। नीरज पांडे ने इस फिल्म में एक सशक्त कहानी, रोमांच और हास्य का बेहतरीन मिश्रण किया था, जो दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधे रखता है। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और नीरज को उनके निर्देशन के लिए सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं।
बेबी एक और थ्रिलर फिल्म थी, जिसमें अक्षय कुमार, तापसी पन्नू, डैनी डेन्जोंगपा और राणा दग्गुबाती ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। फिल्म भारतीय खुफिया एजेंसी के एक मिशन पर आधारित थी, जो आतंकवादियों को पकड़ने के लिए काम करती है। नीरज ने फिल्म में एक दमदार एक्शन और जबर्दस्त थ्रिल का समावेश किया था, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। बेबी के जरिए नीरज ने यह साबित किया कि वह एक्शन थ्रिलर के मास्टर हैं और उनकी फिल्मों में न केवल कहानी बल्कि तकनीकी दृष्टि से भी कुछ नया देखने को मिलता है।
'एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी भारतीय क्रिकेट के महान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी की भूमिका निभाई थी। फिल्म में धोनी के संघर्ष, उनकी यात्रा और उनके कप्तान बनने तक के सफर को बड़े पर्दे पर दर्शाया गया। नीरज ने इस फिल्म के जरिए दर्शकों को धोनी के बारे में कुछ अनसुनी बातें बताईं। फिल्म को समीक्षकों के साथ दर्शकों ने भी सराहा। यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित हुई और सुशांत सिंह राजपूत की अभिनय के लिए भी तारीफें मिलीं।
Sana khan: अभिनेत्री सना खान के फोटो का इस्तेमाल कर हुई ठगी, क्राउड फंडिंग के नाम पर चार करोड़ किए जमा
संबंधित वीडियो