सब्सक्राइब करें

Sikandar Release Date: सलमान खान ने उठाया 'सिकंदर' की रिलीज डेट से पर्दा, फिल्म का नया पोस्टर भी किया जारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 19 Mar 2025 10:35 PM IST
सार

Sikandar Release Date: सलमान खान की फिल्म सिकंदर की रिलीज डेट को लेकर सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। अभिनेता ने खुद फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए रिलीज की तारीख का एलान किया। 
 
विज्ञापन
Sikandar release date officially announced salman khan film to hit in cinemas on 30 march 2025 new poster out
सिकंदर - फोटो : एक्स:@BeingSalmanKhan

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म सिकंदर काफी चर्चा में है। फिल्म के मेकर्स उत्साह बनाए रखने के लिए नए गाने रिलीज कर रहे हैं। फिल्म को इस साल ईद पर रिलीज करने की योजना बनाई गई है, लेकिन निर्माताओं ने इसकी सटीक तारीख का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, आखिरकार अब इंतजार खत्म हो चुका है। अब आधिकारिक तौर पर फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठ गया है।

Trending Videos
Sikandar release date officially announced salman khan film to hit in cinemas on 30 march 2025 new poster out
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

कब रिलीज होगी फिल्म
खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर 'सिकंदर' का नया पोस्टर जारी करते हुए फिल्म की रिलीज की तारीख से पर्दा उठाया। 'सिकंदर' 30 मार्च, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, जारी किए गए नए पोस्टर में सलमान खान बेहद दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। जिसमें वह तलवार पकड़े नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar release date officially announced salman khan film to hit in cinemas on 30 march 2025 new poster out
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सलमान खान की पोस्ट
सलमान खान ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, '30 मार्च को दुनिया भर के सिनेमाघरों में मिलते हैं। सिकंदर।' सलमान खान की पोस्ट पर सभी प्रशंसकों ने खूब प्यार बरसाया और इसकी रिलीज डेट का खुलासा करने के लिए खुशी भी जाहिर की। एक प्रशंसक ने लिखा, 'बॉलीवुड के सिकंदर, 30 मार्च 2025 के ब्लॉकबस्टर सिनेमाघरों का सबसे बड़ा दिन।' एक अन्य ने लिखा, 'बॉलीवुड पर फिर से राज करो भाई।' वहीं कई फैंस ने फिल्म देखने के लिए उत्साह जाहिर किया।

The Diplomat Day 6: लगातार धीमी हो रही 'द डिप्लोमैट' की रफ्तार, छठे दिन भी खस्ता रही फिल्म की हालत

Sikandar release date officially announced salman khan film to hit in cinemas on 30 march 2025 new poster out
सिकंदर  - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

कब आएगा फिल्म का ट्रेलर
हाल ही में, टाइटल ट्रैक 'सिकंदर नाचे' भी रिलीज किया गया था। 27 फरवरी, 2025 को रिलीज हुए सिकंदर के टीजर ने पहली ही फ्रेम से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। फिल्म के दो टीजर और तीन गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं। अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का इंतजार है, जो उम्मीद है कि इस हफ्ते के अंत तक रिलीज कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Sikandar release date officially announced salman khan film to hit in cinemas on 30 march 2025 new poster out
सिकंदर - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

फिल्म के कलाकार
 सलमान खान और एआर मुरुगादॉस ने 'सिकंदर' के लिए पहली बार साथ काम किया है। सलमान ने अपने 'किक' के निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के साथ फिर हाथ मिलाया है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। सलमान के साथ यह रश्मिका की पहली फिल्म है।
Boman Irani: फोटोग्राफी से लेकर अभिनय तक के हुनर ने बनाया निर्देशक, द मेहता बॉयज पर बोमन ने किया मजेदार खुलासा 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed