{"_id":"5a8e684d4f1c1b4d588b9c54","slug":"sikh-community-lodged-fir-against-diljit-dosanjh-hurt-with-song-pant-mein-gun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पैंट में गन' गाने पर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ FIR दर्ज, सिख समुदाय ने लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पैंट में गन' गाने पर दिलजीत दोसांझ के खिलाफ FIR दर्ज, सिख समुदाय ने लगाया गंभीर आरोप
Thu, 22 Feb 2018 12:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिलजीत दाेसांझ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'वेलकम टू न्यूयॉर्क' का गाना 'पैंट में गन' हाल ही में रिलीज हुआ था। खबरों की मानें तो यह गाना कानूनी पचड़े में फंस गया है। सिख कम्युनिटी ने गाने और दिलजीत दोसांझ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
2 of 5
दिलजीत दाेसांझ
सिख समुदाय का आरोप है कि दिलजीत दोसांझ ने यह गाना गाकर उनकी भावनाओं को आहत किया है। सिख याचिकाकर्ता जसजीत सिंह की मानें तो सिख अपने पास बंदूक नहीं बल्कि कटार रखते हैं। गाने की 'पैंट में गन' वाली लाइन सिख समुदाय को पसंद नहीं आई।
3 of 5
Diljit
शिकायत के अनुसार, गाने के बोल सिखों के उसूलों के खिलाफ हैं। समुदाय का कहना है कि दिलजीत को उस शिक्षा का सम्मान करना चाहिए जो उन्हें बचपन से मिली है। बता दें कि दिलजीत पहले कभी इस तरह के केस में नहीं फंसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रिया प्रकाश
दिलजीत की टीम और वकील इस केस को हैंडल कर रहे हैं। FIR अमृतसर और मुंबई में फाइल की गई है। अगले महीने केस की सुनवाई होगी। दिलजीत से पहले इंटरनेट सेंसेशन बनीं प्रिया प्रकाश के गाने पर भी FIR हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
diljit dosanjh
इसके बाद प्रिया प्रकाश ने केस को खारिज करने के लिए याचिका डाली थी। जिसे कोर्ट ने मंजूरी दे दी। सुप्रीम कोर्ट ने प्रिया प्रकाश वारियर पर हुए सभी मामलों को लंबित रखते हुए अगली सुनवाई तक मामला टाल दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।