फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में पैर पसार रहा कोरोना वायरस, बच्चन परिवार के बाद इस सिंगर का बेटा हुआ कोविड 19 संक्रमित

Thu, 23 Jul 2020 07:08 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Thu, 23 Jul 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Singer Abhijeet Bhattacharya Son Dhruv Bhattacharya Tested Corona Positive After Amitabh Bachchan and Family
अभिजीत भट्टाचार्य

बॉलीवुड में कोरोना वायरस लगातार अपने पैर पसार रहा है। इसका ताजा उदाहरण है बच्चन परिवार और अनुपम खेर की फैमिली। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन हाल ही में कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। सभी का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके साथ ही अनुपम खेर के कुछ परिजनों को भी कोविड 19 ने अपनी चपेट में लिया। इसी बीच खबर है कि बॉलीवुड के जाने माने सिंगर के बेटे भी इस घातक वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

Singer Abhijeet Bhattacharya Son Dhruv Bhattacharya Tested Corona Positive After Amitabh Bachchan and Family
अभिजीत भट्टाचार्य

ये सिंगर हैं अभिजीत भट्टाचार्य। अभिजीत भट्टाचार्य के बेटे ध्रुव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इस बात की जानकारी खुद अभिजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान दी है। फिलहाल अभिजीत के बेटे ध्रुव होम क्वारंटीन हैं। ध्रुव भट्टाचार्य में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए जिसके चलते उन्हें होम क्वारंटीन किया गया है।

Singer Abhijeet Bhattacharya Son Dhruv Bhattacharya Tested Corona Positive After Amitabh Bachchan and Family
अभिजीत भट्टाचार्य - फोटो : सोशल मीडिया

अभिजीत ने एक इंटरव्यू में इस खबर की पुष्टि की है। अभिजीत ने बताया कि ये सच है कि मेरा बेटा ध्रुव कोरोना पॉजिटिव है। लेकिन इसमें घबराने की कोई बात नहीं है। मेरे बेटे ध्रुव को कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे और वो फिलहाल ठीक हैं और घर पर ही है। मेरा बेटा ध्रुव रेस्तरां चलाता है और कुछ दिन पहले वो एक अंतर्राष्ट्रीय टूर पर जाने की योजना बना रहा था। टूर पर जाने से पहले उसने अपना कोरोना टेस्ट कराया तब इस  बात की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Abhijeet Bhattacharya Son Dhruv Bhattacharya Tested Corona Positive After Amitabh Bachchan and Family
अभिजीत भट्टाचार्य

बता दें कि तीन दिन पहले ही ध्रुव के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है। वहीं अभिजीत ने भी इसे आसानी से अपनाया और कहा कि कोरोना अब बेहद आम किस्म की बीमारी हो गई है और ये किसी को भी हो सकती है। इसमें इतना घबराने वाली बात नहीं है। साथ ही अभिजीत ने बताया कि उनका बेटा ध्रुव अपनी देखभाल बहुत अच्छे तरीके से कर रहा है और जल्द ही ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन
Singer Abhijeet Bhattacharya Son Dhruv Bhattacharya Tested Corona Positive After Amitabh Bachchan and Family
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कोरोना महामारी अब तक कई बॉलीवुड की हस्तियों को अपनी चपेट में ले चुकी हैं। अमिताभ बच्चन और उनके परिवार के अलावा अनुपम खेर के परिवार के चार सदस्य भी इस बीमारी की चपेट में हैं और उन सभी का इलाज चल रहा है। वहीं हाल ही में अभिनेत्री रेखा का सिक्योरिटी गार्ड भी इस बीमारी से पीड़ित पाया गया जिसके बाद उनका बंगला सील कर दिया गया था। हालांकि खतरे को कम होता देख अब उनके बंगले पर से बीएमसी ने कोविड वाला पोस्टर हटा दिया है। बॉलीवुड के अलावा कई टीवी के सितारे भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, हालांकि बड़ी संख्या में सेलेब्स ने कोरोना को मात भी दी है।



पढ़ें: कोरोना से जंग लड़ रहे अमिताभ बच्चन ने फैंस को पढ़ाया मजहब का पाठ, कहा- 'ये दो हथेलियां बताती हैं...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed