{"_id":"5d82da888ebc3e93bb4c5e92","slug":"singer-adnan-sami-fined-50-lakhs-in-fema-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गायक अदनान सामी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गायक अदनान सामी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, इस मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 19 Sep 2019 07:02 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
adnan sami to pakistan fan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर अदनान सामी को प्रॉपर्टी विवाद मामले में बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनपर ‘फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट’ (FEMA) के अपील न्यायाधिकरण ने नियमों का उल्लंघन करने पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है लेकिन अब उनकी प्रॉपर्टी जब्त नहीं होगी।
2 of 5
Adnan Sami
- फोटो : Social Media
अदनाम सामी को जुर्माने की रकम 3 महीने के अंदर भरनी होगी। कोर्ट की तरफ से यह आदेश 12 सितंबर को जारी हुआ था। ये मामला साल 2003 का बताया जा रहा है। उन दिनों अदनान अपने गानों की बदौलत भारत में छाए हुए थे। इस दौरान ही उन्होंने मुंबई में 8 फ्लैट और 5 पार्किंग स्पेस खरीदे थे।
3 of 5
adnan sami
उस वक्त अदनाम सामी पाकिस्तानी नागरिक थे। उन्हें तब तक भारतीय नागरिकता नहीं मिली थी। नियम के तहत उन्हें इस बात की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक को देनी थी। लेकिन इसके बारे में अदनान को पहले से जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
adnan sami to pakistan fan
साल 2010 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सामी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाते हुए संपत्ति जब्त करने के आदेश दिए थे। इस फैसले के खिलाफ सामी ने अपीलेट ट्रिब्यूनल कोर्ट में अपील की थी। 12 सितंबर को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने जुर्माने की रकम को 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया।
विज्ञापन
5 of 5
adnan sami
अदनान 10 लाख रुपए का जुर्माना पहले ही भर चुके हैं। बता दें कि अदनान सामी को 2016 में भारतीय नागरिकता मिल चुकी है और अब वो भारत में ही रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।