फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सड़क दुर्घटना में 2 साल की बेटी की गई थी जान, अब 1 हफ्ते बाद सिंगर बाला भास्कर का भी निधन

Tue, 02 Oct 2018 05:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 02 Oct 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
Singer Balabhaskar Dies At 40 Week After Car Crash in Kerala
bala bhaskarbala bhaskar
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित वायलिनिस्ट और संगीतकार बाला भास्कर का सोमवार की रात तिरुवनंतपुरम के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया। पिछले महीने एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वह 40 वर्ष के थे। कल देर रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने दम तोड़ दिया। 
Singer Balabhaskar Dies At 40 Week After Car Crash in Kerala
bala bhaskar
इसी सड़क हादसे में उनकी 2 साल की बेटी तेजस्विनी का निधन हो गया था। हादसे में 40 वर्ष के बाला भास्कर को ब्रेन और स्पाइन इंज्री का सामना करना पड़ा था। उनकी पत्नी लक्ष्मी और ड्राइवर अर्जुन का अभी भी इलाज चल रहा है और दोनों डॉक्टर्स की निगरानी में हैं।
Singer Balabhaskar Dies At 40 Week After Car Crash in Kerala
bala bhaskar
करीब 1 हफ्ते पहले यह दुर्घटना कार के पेड़ से टकराने से हुई। सूत्रों की मानें तो बाला भास्कर अपनी पत्नी और बेटी के साथ तृश्शूर के एक मंदिर के दर्शन कर लौट रहे थे। बता दें बाला भास्कर साउथ के जाने मानें सिंगर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Balabhaskar Dies At 40 Week After Car Crash in Kerala
balabhaskar
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना में भास्कर बुरी तरह घायल हो गए थे और उनकी सर्जरी करनी पड़ी थी। बाला भास्कर मलयालम फिल्मों के सबसे युवा संगीतकार रहे हैं। फिल्म 'मंगला पल्लक्कु' में उन्होंने 17 साल की उम्र में काम किया था। सिंगर बाला भास्कर के परिवार के लिए यह सबसे ज्यादा दु:ख की घड़ी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed