फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस सिंगर ने महीनों कराया अमिताभ बच्चन को इंतजार, बोला 370 शो करने के बाद दिया टाइम

Sun, 03 Feb 2019 06:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 03 Feb 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
singer daler mehndi reveals that  Amitabh Bachchan waited of three months for me
दलेर मेहंदी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या कोई शख्स सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को महीनों तक इंतजार करा सकता है?, इस सवाल के बाद कहेंगे कि बिग बी के साथ ऐसा करने की कोई सोच भी नहीं सकता। जिनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग उनके घर के बाहर घंटों खड़े रहते हैं भला उस शख्स को कोई इंतजार करा सकता है, लेकिन एक शख्स था जिसने अमिताभ बच्चन को भी तीन महीने तक इंजतार कराया था।

singer daler mehndi reveals that  Amitabh Bachchan waited of three months for me
Daler Mehndi

पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे । यहां उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि एक बार अमिताभ ने फोन करके उन्हें अपने साथ काम करने के लिए कहा था और लेकिन बिजी होने के कारण वह अमिताभ को अगले तीन महीने तक डेट नहीं दे पाए थे।

singer daler mehndi reveals that  Amitabh Bachchan waited of three months for me
Daler Mehndi

दलेर ने कहा, 'उन दिनों मेरा गाना 'बोलो तारारारा' हिट हो गया और इसके बाद 'मैं कर दी रब रब' भी हिट हो गया तो मुझे अमिताभ बच्चन का फोन आया, उन्होंने मेरे साथ काम करने की इच्छा जताई और पूछा क्या आप करेंगे?'

विज्ञापन
विज्ञापन
singer daler mehndi reveals that  Amitabh Bachchan waited of three months for me
दलेर मेहंदी - फोटो : अमर उजाला

दलेर ने बताया कि जब मैंने ये आवाज सुनी तो चक्कर सा आ गया। मुझे ऐसा लगा कि जैसे जमीन जैसे हिल रही हो। खैर फिर मैंने खुद को संभाला और बच्चन साहब से कहा कि कभी किसी को इस तरह फोन मत किया करिए। मुझे तो बस चक्कर आया है, कोई और होता तो हार्ट अटैक आ जाता।

विज्ञापन
singer daler mehndi reveals that  Amitabh Bachchan waited of three months for me
amitabh bachchan

दलेर ने आगे बताया कि अमिताभ ने उन्हें कहा कि आप मेरे साथ काम करने मुंबई आ जाइये लेकिन उस वक्त मैं काफी व्यस्त था। उस साल उन्होंने 370 शो किये थे। इसलिए मैंने अमिताभ बच्चन से कहा कि मैं आ तो जाऊंगा लेकिन तीन महीने बाद। मेरी तीन महीने की डेट बुक हैं। इस पर अमिताभ ने कहा कि आप हमें अपनी कॉपी भिजवा दीजिए हम उसमें से डेट निकाल लेंगे। जब बात नहीं बनी तो अमिताभ बच्चन ने तीन महीने तक इंतजार किया, उसके बाद ही वे दलेर मेहंदी संग काम कर पाये।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed