मशहूर गायक गजल श्रीनिवास पर एक रेडियो जॉकी के साथ यौन शोषण करने का आरोप लगा है। इस मामले में आज दोपहर को गजल श्रीनिवास को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने श्रीनिवास पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। आपको बता दें कि पीड़िता हैदराबाद में वेब रेडियो के अंतर्गत रेडियो जॉकी का काम सीख रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये वेब रेडियो गजल श्रीनिवास ही चला रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वेब रेडियो का नाम अलाया वानी बताया जा रहा है।
रेडियो जॉकी के यौन शोषण में गायक गजल श्रीनिवास गिरफ्तार, मिले अहम सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 03 Jan 2018 07:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन