फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 साल की गर्लफ्रेंड से सगाई कर इतने खुश हुए बीबर, सौ किलोमीटर के लिए बुक किया हेलीकॉप्टर

Fri, 13 Jul 2018 04:08 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 04:08 PM IST
विज्ञापन
Singer Justin Bieber takes a private helicopter to meet Hailey Baldwin family
पिछले दिनों कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर ने अमेरिकी मॉडल हैली बाल्डविन से सगाई कर ली। जस्टिन बीबर ने लंबा पोस्ट लिखकर इस खबर की पुष्टि की। जस्टिन बीबर महज 24 साल के हैं और उनकी मंगेतर हैली बाल्डविन 21 साल की। अब खबर आ रही है कि जस्टिन बीबर हैली के परिवार से हैलीकॉप्टर से मिलने गए।
Singer Justin Bieber takes a private helicopter to meet Hailey Baldwin family
justin bieber
खबरों की मानें तो जस्टिन बीबर और हैली बाल्डविन प्राइवेट प्लेन पर बैठकर केवल 70 मील की दूरी पर स्थित न्यू विंडसर पहुंचे और हैली के परिवार से मुलाकात की। बता दें जस्टिन साल 2016 से हैली को डेट कर रहे थे। हैली के साथ उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थी लेकिन कुछ ही दिनों में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया लेकिन अचानक खबर आई कि उन्होंने सगाई कर ली।
Singer Justin Bieber takes a private helicopter to meet Hailey Baldwin family
justin bieber
जस्टिन ने सगाई की खबर की पुष्टि करने के साथ-साथ अपनी और हैली की एक खूबसूरत ब्लैक एंड व्हॉइट फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने एक प्यारा सा लव नोट भी लिखा। फोटो में जस्टिन और हैली की खूबसूरत लव केमेस्ट्री साफ देखी जा सकती है। जस्टिन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं कुछ भी कहने से पहले थोड़ा इंतजार करना चाहता था लेकिन बातें जल्दी फैलती हैं इसलिए, सुनो हैली, मुझे तुमसे जुड़ी हर चीज से प्यार है। मैं तुम्हारे हर पहलू को जानने और उसे प्यार करने के लिए पूरी जिंदगी भर के लिए कमिटेड हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Justin Bieber takes a private helicopter to meet Hailey Baldwin family
justin bieber
इससे पहले जस्टिन बीबर सेलेना गोमेज के साथ रिलेशनशिप में थे। बता दें 2010 में मशहूर पॉप सिंगर जस्टिन बीबर और सेलेना गोमेज ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। लेकिन किसी वजह से दोनों 2014 में ब्रेकअप हो गया पिछले दिनों दोनों की लिपलॉक करती तस्वीरें सामने आई थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed