{"_id":"62973a720dfd1b2dae0d4d64","slug":"singer-kk-passes-away-know-about-love-story-with-wife-jyothy-krishna","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"KK Love story: जानिए कौन हैं ज्योति कृष्णा जिसको केके दे बैठे दिल, बचपन में शुरू हुई थी प्यार की ये दास्तां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KK Love story: जानिए कौन हैं ज्योति कृष्णा जिसको केके दे बैठे दिल, बचपन में शुरू हुई थी प्यार की ये दास्तां
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 01 Jun 2022 03:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
केके लव स्टोरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके के निधन से हर कोई स्तब्ध है। म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर है और सिंगर के फैंस भी काफी दुखी हैं। कोलकाता में चल रहे लाइव कन्सर्ट के बाद अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गायक ने दम तोड़ दिया। 'तड़प तड़प के' से लेकर 'छोड़ आए हम वो गलियां' तक से बॉलीवुड में जादू बिखराने वाले गायक की खनकती आवाज अब कभी सुनने को नहीं मिलेगी। केके म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम थे। उन्होंने बहुत सारे गाने गाए। केके की लव और मैरिड लाइफ के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे, क्योंकि वह कभी भी इसे मीडिया के सामने नहीं लाए। आज हम आपको सिंगर की लव और मैरिड लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।
2 of 4
गायक केके
- फोटो : सोशल मीडिया
बचपन के प्यार से की शादी
केके के मश्हूर गाने आज भी लोगों की जुबां पर हैं। वह कभी भी अपनी निजी जिंदगी को दुनिया के सामने नहीं लाए हैं। हमेशा उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग ही रखा। शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि केके ने क्लास 6 में जिस लड़की से प्यार किया उसी से शादी की थी।
3 of 4
सिंगर केके, ज्योति कृष्णा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्यार के लिए की थी सेल्स की नौकरी
केके के बचपन की प्यार का नाम ज्योति है। उनके बच्चे भी हैं। एक शो के दौरान सिंगर वे बताया था कि वन वुमन मैन थे। उन्होंने अपनी जिंदगी में सिर्फ ज्योति को ही डेट किया था। सिंगर ने खुद कबूला था कि वह बहुत शर्मीले थे और ज्योति को ढंग से डेट भी नहीं कर पाए थे। शादी से पहले सिंगर अपने लिए नौकरी ढूंढ रहे थे। अच्छी नौकरी न मिलने की वजह से उन्होंने सेल्स की नौकरी पकड़ ली। नौकरी मिलने के बाद केके और ज्योति ने साल 1991 में शादी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गायक केके
- फोटो : सोशल मीडिया
टर्निंग पॉइन्ट बना 'पल'
तीन महीने तक सेल्स की नौकरी करने बाद सिंगर ने पिता और पत्नी की मदद से इसे छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने म्यूजिक की राह चुनी। दोस्तों की मदद से केके जिंगल्स बनाने और गाने लगे। उन्होंने इससे पैसे तो कमाए, लेकिन केके खुश नहीं थे। साल 1999 में उनका पहला एल्बम 'पल' लॉन्च हुआ। 'पल' केके के जीवन में टर्निंग पॉइन्ट साबित हुआ। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबां पर होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।