फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना की चपेट में आए सिंगर कुमार सानू, अमेरिका के लिए होने वाले थे रवाना

Fri, 16 Oct 2020 10:08 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 16 Oct 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Singer Kumar Sanu Tested Positive For Covid 19
कुमार सानू - फोटो : instagram

कोरोना वायरस ने दुनियाभर में अपने पैर पसार रखे हैं। इस वायरस का कहर महीनों बीत जाने के बाद भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म इंडस्ट्री पर भी इस वायरस का प्रकोप देखने को मिला है। हाल ही में प्लेबैक सिंगर कुमार सानू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कुमार सानू अपने परिवार से मिलने के लिए अमेरिका के लॉस एंजिल्स रवाना होने वाले थे। जिसके पहले ही वो कोरोना संक्रमित हो गए जिससे अब उनका प्लान भी कैंसिल हो गया है।

Singer Kumar Sanu Tested Positive For Covid 19
kumar sanu - फोटो : फाइल फोटो

इस बात की जानकारी कुमार सानू के फेसबुक के जरिए दी गई है। कुमार सानू के फेसबुक पेज पर एक पोस्ट साझा किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है, 'दुर्भाग्यवश सानू दा (कुमार सानू) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए कामना करें, धन्यवाद।' खबरों के मुताबिक कुमार सानू मुंबई में जहां रहते हैं बीएमसी ने उस बिल्डिंग के फ्लोर को सील कर दिया है।
 

                
        
                
         
        

                
        
                
         
        
                
        
                
         
        

                
        
                
         
         

Unfortunately Sanuda has tested Corona positive, please pray for his good health. Thank you🙏 Team KS

Posted by Singer Kumar Sanu on Thursday, October 15, 2020

Singer Kumar Sanu Tested Positive For Covid 19
कुमार सानू - फोटो : फाइल फोटो

हाल ही में एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कुमार सानू ने बताया था कि पूरे लॉकडाउन भर वह लगातार काम करते रहे हैं। 9 महीने से वह अपने परिवार से नहीं मिले। उनको परिवार से मिलने लॉस एंजिल्स जाना था। कुमार सानू ने बताया था, 'मैं अपनी पत्नी सलोनी, बेटी शैनन और ऐनाबेल से मिलने के लिए बेकरार हूं। फाइनली 20 अक्तूबर को उनके साथ अपना बर्थडे मनाऊंगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Singer Kumar Sanu Tested Positive For Covid 19
कुमार सानू - फोटो : फाइल फोटो

वहीं कुमार सानू की पत्नी सलोनी ने बताया, 'अगर उन्हें ठीक लगा तो 8 नवंबर तक वो यूएस आएंगे। फिलहाल वह क्वारंटीन हैं। वह हम लोगों से मिलने के लिए बीते 9 महीने से तड़प रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो नहीं आ पाएंगे तो आने वाले सारे त्योहार सेलिब्रेट करने पूरा परिवार उनके पास मुंबई आ जाएगा।'

विज्ञापन
Singer Kumar Sanu Tested Positive For Covid 19
मां के साथ जान कुमार सानू - फोटो : instagram/jaan.kumar.sanu

गौरतलब है कि इन दिनों कुमार सानू के बेटे जान सानू बिग बॉस के घर में हैं। इस बीच जान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में जान ने बताया था कि जब उनकी मां छह महीने की प्रेग्नेंट थीं तब उनके माता पिता का तलाक हो गया था। जन्म के बाद से ही जान अपनी मां के साथ ही रहे थे। उन्होंने बताया कि उनकी मां उनके लिए पिता के भी समान हैं।

पढ़ें: लॉकडाउन में अमिताभ बच्चन ने भी की घर के कामों में मदद, बताया कौन सा काम नहीं आता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed