फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mika Singh: प्राइवेट आइलैंड खरीदने वाले पहले भारतीय सिंगर बने मीका सिंह, फैंस बोले- सिंह इज किंग

Wed, 28 Sep 2022 11:48 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Wed, 28 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
singer mika singh buys private island video viral fans says singh is king
मीका सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

मीका सिंह बॉलीवुड के मशहूर सिंगर हैं। उन्होंने अपने गानों की बदौलत इंडस्ट्री में एक खास मुकाम हासिल किया है। मीका के बॉलीवुड में खूब चाहने वाले हैं। हाल ही में मीका के स्वंवर का आयोजन किया गया था। मीका दी वोहटी में सिंगर ने आकांक्षा पुरी को अपना जीवनसाथी चुना था, जिसके बाद वह काफी चर्चा में आ गए थे। हाल ही में खबर आई है कि मीका सिंह ने एक प्राइवेट आइलैंड खरीद लिया है, जिसमें वह इन दिनों अपना टाइम बिता रहे हैं।

singer mika singh buys private island video viral fans says singh is king
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि वह एक बोट चला रहे हैं। बोट पर एमएस यानि मीका सिंह लिखा हुआ है। बोट के किनारे बॉडीगॉर्ड्स खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान मीका मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। मीका ने आइलैंड के साथ सात बोट और 10 घोड़े भी खरीदे हैं। बता दें कि मीका सिंह को आलीशान गाड़ियों और बंगलों का भी शौक है। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

singer mika singh buys private island video viral fans says singh is king
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मीका का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक फैन ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सर, थोड़े और वीडियो शेयर करिए, जिससे हमें आपके प्राइवेट आइलैंड की झलक देख सकें। पंजाबी इंडस्ट्री के मीका सिंह जाने-माना सिंगर हैं. मीका सिंह ने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए हैं। मीका के गाने सुनकर फैंस थिरकने पर मजबूर हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
singer mika singh buys private island video viral fans says singh is king
मीका सिंह - फोटो : Instagram

मीका सिंह हाल ही में आकांक्षा पुरी को मीका के स्वंवर में जीवनसाथी बनाने के बाद खूब चर्चा में आए थे। बता दें कि मीका ने बहुत कम उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था। वह फिल्मों में गाने से पहले कीर्तन गाते थे, लेकिन 1998 में आए उनके गाने 'सावन में लग गई आग' ने उन्हें अलग पहचान दिलवाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed