फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Juhi Chawla: रणबीर और लता जी के साथ जूही ने अपने भाई के बर्थडे को बनाया खास, उठाया इतने पौधे लगाने का बीड़ा

Wed, 28 Sep 2022 11:19 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 28 Sep 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Juhi Chawla Hush Hush actress pledge to plant 1000 trees on Ranbir Lata Mangeshkar her late brother birthday
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

अपने जमाने की जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला इन दिनों अपने एक्टिंग कमबैक के कारण चर्चाओं में बनी हुई हैं। जूही चावला अपनी फिल्मों के साथ-साथ अक्सर विभिन्न सामाजिक और पर्यावरण कार्यों के चलते सुर्खियों में रहती हैं। हमेशा धरती के हित में सोचने वाले जूही चावला ने आज स्वर कोकिला लता मंगेशकर, अभिनेता रणबीर कपूर और उनके दिवंगत भाई के जन्मदिन पर कुछ ऐसा करने का फैसला किया है, जिसे सुन सभी को अभिनेत्री पर नाज होगा। दरअसल, जूही चावला ने इन तीनों के जन्मदिन के अवसर पर 1000 लगाने का प्रण लिया है।  

Juhi Chawla Hush Hush actress pledge to plant 1000 trees on Ranbir Lata Mangeshkar her late brother birthday
जूही चावला - फोटो : Instagram

कुछ देर पहले जूही चावला ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने दिवंगत भाई बॉबी चावला, स्वर कोकिला लता मंगेशकर और अभिनेता रणबीर कपूर की तस्वीरें साझा कीं। अभिनेत्री ने तीनों को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक विशेष नोट लिखते हुए पर्यावरण को बचाने के लिए अपना कदम आगे बढ़ाया। 
Ranbir Kapoor: बर्थडे बॉय को फैंस ने दिया खास सरप्राइज, किसी ने रणबीर से कटवाया केक तो किसी ने ली सेल्फी

Juhi Chawla Hush Hush actress pledge to plant 1000 trees on Ranbir Lata Mangeshkar her late brother birthday
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया

तस्वीरों साझा करते हुए जूही चावला ने लिखा, 'आज तो बहुत स्पेशल दिन है... यह मेरे सबसे प्यारे भाई बॉबी चावला, लताजी जिनकी आवाज  से मैं बेहद प्यार करती थी उनका और  साथ ही साथ रणबीर का भी जन्मदिन है, जिसे मैंने तब से देखा है जब वह एक छोटा लड़का था। रणबीर को बड़े पर्दे पर काम करते हुए देखना एक अद्भुत अनुभव है!!...तो इस मौके पर आज तो 1000 पेड़ लगाना बनता है..!!!!'
Celebs Disease: गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं बॉलीवुड के ये सितारे, एक तो मौत के मुंह से आ चुके हैं वापस

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Juhi Chawla (@iamjuhichawla)

विज्ञापन
विज्ञापन
Juhi Chawla Hush Hush actress pledge to plant 1000 trees on Ranbir Lata Mangeshkar her late brother birthday
जूही चावला - फोटो : Instagram

आपको बता दें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली जूही चावला को पर्यावरण से बहुत प्यार है और वह आए दिन कुछ न कुछ करती रहती हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर उठाए गए अभिनेत्री के इस कदम की जमकर तारीफ की जा रही है। जहां जूही इसको लेकर चर्चा में आ गई हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री हाल में वेब सीरीज 'हश हश' में काम करती नजर आई थी। इस सीरीज में उनके साथ सोहा अली खान, सहाना गोस्वामी, कृतिका कामरा, करिश्मा तन्ना और आयशा जुल्का जैसी अभिनेत्रियां भी नजर आई थीं।  
Celebs House Price: करोड़ों में बिके इन सेलेब्स के पुराने घर, एक ने तो कमाया डबल मुनाफा!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed