{"_id":"63347f30e2bd255bab0de8c9","slug":"hrithik-roshan-saif-ali-khan-starrer-vikram-vedha-director-pushkar-says-you-can-not-beat-ponniyin-selvan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Vikram Vedha vs PS1: ऋतिक की फिल्म 'पीएस 1' को नहीं दे सकती बॉक्स ऑफिस पर मात! बोले विक्रम वेधा के निर्देशक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Vikram Vedha vs PS1: ऋतिक की फिल्म 'पीएस 1' को नहीं दे सकती बॉक्स ऑफिस पर मात! बोले विक्रम वेधा के निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 28 Sep 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पोन्नियिन सेल्वन, विक्रम वेधा, फिल्म निर्देशक पुष्कर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेल्वन दो बड़ी फिल्में जिनमें बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिलने वाली है। जहां निर्देशक मणिरत्नम की ड्रीम प्रोजेक्ट मल्टी स्टारर फिल्म 'पीएस 1' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है तो वहीं इसी दिन ऋतिक और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा भी बड़े पर्दे पर धमाल करने के लिए तैयार है। दोनों फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है और इनके कलेक्शन को लेकर सिनेमा के दिग्गजों ने गुणा भाग भी लगाना शुरू कर दिया है। अब इसी बीच फिल्म विक्रम वेधा निर्देशक पुष्कर ने एक मीडिया बातचीत में खुद कहा कि पोन्नियिन सेल्वन को बॉक्स ऑफिस पर नहीं हराया जा सकता है। जानते हैं विस्तार से।
2 of 5
'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियन सेल्वन पार्ट-1'
- फोटो : Social media
ऋतिक रोशन और सैफ की विक्रम वेधा साउथ फिल्म की रीमेक है जो इसी नाम से बनी थी। इस हिंदी फिल्म को भी गायत्री पुष्कर की जोड़ी ने ही निर्देशित किया है, जिन्होंने मूल फिल्म को डायरेक्ट किया था। फिलहाल विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेल्वन के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबले को लेकर दोनों निर्देशकों में से एक पुष्कर ने इस बारे में खुलकर अपनी बात रखी।
3 of 5
पोन्नियिन सेल्वन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' कृष्ण मूर्ति द्वारा लिखित उपन्यास पर आधारित है, जो इसी नाम से है। इसे तमिल में लिखे गए महानतम ऐतिहासिक उपन्यास में से एक माना जाता है। वहीं विक्रम वेधा के निर्देशक (जो खुद भी तमिलनाडु से आते हैं) ने कहा कि यह नॉवेल उनके लिए खुद एक प्रेरणा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पोन्नियिन सेल्वन, विक्रम वेधा
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म विक्रम वेधा और पोन्नियिन सेल्वन के बीच बॉक्स ऑफिस पर कंपटीशन को लेकर किए गए एक सवाल के जवाब देते हुए निर्देशक पुष्कर ने कहा, "पोन्नियिन सेल्वन एक क्लासिक उपन्यास है, जो चोल साम्राज्य के दौरान स्थापित साजिश की कहानी है, आप इसे हरा नहीं सकते"। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा- "यह छह-खंड की किताब, जिसे मैंने वापस पढ़ा। वह चेन्नई से बाहर आने वाले प्रत्येक लेखक के लिए प्रेरणा रहा है"।
विज्ञापन
5 of 5
विक्रम वेधा-पीएस1
- फोटो : सोशल मीडिया
निर्देशक पुष्कर ने आगे कहा कि हम अपना काम करते हैं और उन्होंने अपना काम किया है। आशा करते हैं कि लोग जाकर दोनों फिल्मों को देखें। मुझे लगता है कि शुक्रवार से रविवार तक मैं भी निश्चित रूप से फिल्म 'पीएस 1' को देखने जा रहा हूं। वहीं सैफ अली खान ने भी फिल्म के निर्देशक की समर्थन किया और कहा कि हां दर्शक दोनों फिल्मों को देखने जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।