फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs House Price: करोड़ों में बिके इन सेलेब्स के पुराने घर, एक ने तो कमाया डबल मुनाफा!

Wed, 28 Sep 2022 10:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 28 Sep 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Sold Old House in High Price from Amitabh Bachchan to Parineeti Chopra
अमिताभ बच्चन-प्रियंका चोपड़ा-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड सितारे आलीशान जिंदगी जीते हैं। बंगला-गाड़ी से लेकर इनके ऐशो-आराम की हर चीज खूब महंगी सुविधाजनक होती हैं। फिल्मी हस्तियां अक्सर अपने घरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। सुविधाओं और डिजाइन के मामले में इनके घर पांच सितारा होटल को टक्कर देते नजर आते हैं। स्टार्स जब भी नया घर या कोई प्रॉपर्टी खरीदते हैं तो अक्सर उसकी चर्चा होती है। लेकिन, इनके पुराने घर भी खूब सुविधा संपन्न होते हैं। यही वजह है कि सेलेब्स उन्हें ऊंचे दामों पर बेचते हैं। जी हां, तमाम फिल्मी सितारे अपनी पुरानी प्रॉपर्टी करोड़ों के दाम पर बेच चुके हैं। आइए जानते हैं...

These Bollywood Celebrities Sold Old House in High Price from Amitabh Bachchan to Parineeti Chopra
अमिताभ बच्चन की नेट वर्थ - फोटो : instagram/amitabhbachchan

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के मुंबई में कई बंगले हैं। हाल ही में उन्होंने मुंबई के पॉश इलाके में एक पूरा फ्लोर भी खरीदा है। इसके अलावा उनकी दिल्ली में भी पैतृक संपत्ति थी, जिसे हाल ही में उन्होंने बेचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी ने 23 करोड़ रूपये में अपना यह पुराना घर बेचा है।

These Bollywood Celebrities Sold Old House in High Price from Amitabh Bachchan to Parineeti Chopra
अक्षय कुमार - फोटो : Instagram

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाले स्टार्स में शुमार हैं। इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं, जिनसे उन्होंने अच्छा खासा पैसा कमाया है। अक्षय कुमार के पास देश-विदेश में प्रॉपर्टी की कमी नहीं है। हालांकि, इस साल अक्षय कुमार ने अपना अंधेरी वेस्ट स्थित एक घर बेच दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार ने इस प्रॉपर्टी को वर्ष 2017 में 4.17 करोड़ में खरीदा था। अब उन्होंने इसे 6 करोड़ रुपये में बेचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय कुमार की यह प्रॉपर्टी म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक ने खरीदी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Sold Old House in High Price from Amitabh Bachchan to Parineeti Chopra
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

करिश्मा कपूर
कपूर खानदान की बड़ी बेटी अभिनेत्री करिश्मा कपूर 90 के दशक की टॉप हीरोइनों में शुमार रहीं। उनके पास पैसे की कोई कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक करिश्मा कपूर ने अपना घर 10.11 करोड़ रुपये में बेचा था। उनका अपार्टमेंट रोज क्वीन अपार्टमेंट्स के 10वीं फ्लोर पर था।

विज्ञापन
These Bollywood Celebrities Sold Old House in High Price from Amitabh Bachchan to Parineeti Chopra
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना सिक्का जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्मों के लिए मोटी फीस वसूलती हैं। उनके पास प्रॉपर्टी की कोई कमी नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका और निक जोनस ने अपना बेवर्ली हिल्स वाला घर कथित तौर पर 56 करोड़ रुपये में बेचा। इसमें 5 बेडरूम, 5 बाथरूम और एक स्विमिंग पूल था।

Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने कथित बॉयफ्रेंड आदर जैन की मां रीमा जैन को किया बर्थडे विश, लिखा- हमारी फेवरेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed