{"_id":"5d649adf8ebc3e93df4217fc","slug":"singer-mukesh-death-anniversary-know-about-his-love-story-with-wife","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश को करोड़पति खानदान की लड़की से हुआ था प्यार, गरीबी देख परिवार ने नकारा फिर मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुकेश को करोड़पति खानदान की लड़की से हुआ था प्यार, गरीबी देख परिवार ने नकारा फिर मंदिर में रचाई शादी
Tue, 27 Aug 2019 12:14 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
mukesh
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कभी कभी मेरे दिल में', 'सावन का महीना', 'कहीं दूर जब दिन ढल जाए', 'दोस्त दोस्त ना रहा' और 'मैंने तेरे लिए ही' जैसे सुपहिट गानों की गूंज आज भी बॉलीवुड में सुनाई देती है। इन गानों को सिंगर मुकेश ने आवाज दी थी । आज मुकेश की पुण्यतिथि पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं ।
Mukesh
- फोटो : Social Media
मुकेश का जन्म दिल्ली में 22 जुलाई 1923 को हुआ था। मुकेश का बॉलीवुड में सफर जितना रोचक रहा उतनी की रोचक उनकी लव लाइफ भी रही। कहा जाता है कि 1940 के मध्य में मुकेश को सरला त्रिवेदी रायचंद से प्यार हो गया था। सरला के पिता उस वक्त करोड़पति थे । उस वक्त सरला की प्रेमिका सरला की उम्र महज 18 साल थी।
Mukesh
- फोटो : Social Media
मुकेश का परिवार इन दोनों के रिश्ते के बिल्कुल खिलाफ था। इसके पीछे की वजह सरल का गुजराती ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखना था । दूसरा कारण मुकेश की गायकी थी। chandrakantha.com के अनुसार, सरला का परिवार इन दोनों के रिश्ते के इसलिए खिलाफ था क्योंकि बतौर गायक मुकेश की कोई फिक्स इनकम नहीं थी इसके साथ ही उनका खुद का घर भी नहीं था।
10 भाई-बहनों के बीच बीता था मुकेश का बचपन, अमेरिका में स्टेज पर गाना गाते वक्त हुई मौत
10 भाई-बहनों के बीच बीता था मुकेश का बचपन, अमेरिका में स्टेज पर गाना गाते वक्त हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh
- फोटो : Social Media
मुकेश और सरला का प्यार इतना गहरा था कि उन्होंने बाकी चीजों की परवाह किए बगैर भागने का फैसला किया और 1946 में शादी कर ली थी। सबको लगा था कि जल्द ही दोनों का तलाक हो जाएगा लेकिन मुकेश और सरला ने एक-दूसरे का साथ निभाते हुए अपनी 30वीं शादी की सालगिरह मनाई थी । इन दोनों के 5 बच्चे हैं। मुकेश के बेटे नितिन मुकेश प्लेबैक सिंगर हैं और कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं।
विज्ञापन
Legendary Singer Mukesh wanted to become an actor, There are many more
आपको बता दें, मुकेश ने ज्यादातर गाने राज कपूर के लिए ही गाए हैं। इनमें 'मेरे टूटे हुए दिल से', 'दुनिया बनानेवाले', 'किसी की मुस्कुराहटों पे हो निसार' और 'आवारा हूं गाने' शुमार हैं। मुकेश ने हिंदी सिनेमा में जितना नाम कमाया उतना नाम न तो उनके बेटे नितिन मुकेश ने और न ही उनके पोते नील नितिन मुकेश कमा पाए।