प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बीते 3 महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज के दौरान दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। इस दुखद खबर पर सोशल मीडिया पर उनके फैंस शोक जता रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित बॉलीवुड सितारों ने भी नरेंद्र चंचल को श्रद्धांजलि दी है।
भजन गायक नरेंद्र चंचल के निधन से शोक में इंडस्ट्री, प्रधानमंत्री मोदी सहित बॉलीवुड सितारों ने जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
लोकप्रिय भजन गायक नरेंद्र चंचल जी के निधन के समाचार से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने भजन गायन की दुनिया में अपनी ओजपूर्ण आवाज से विशिष्ट पहचान बनाई। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम् शांति!
अरुण गोविल ने लिखा, माता जागरण के जरिए देश और दुनिया में घर घर तक पहुंचकर लोगों के दिलों में खास स्थान बनाने वाले महान भजन गायक श्री नरेंद्र चंचल जी के निधन की दुखद खबर से मन व्यथित है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें। ॐ शान्ति
माता जागरण के ज़रिए देश और दुनिया में घर घर तक पहुँचकर लोगों के दिलों में ख़ास स्थान बनाने वाले महान भजन गायक श्री नरेंद्र चंचल जी के निधन की दुखद खबर से मन व्यथित है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, और परिजनों को दुःख सहन करने की शक्ति दें. ॐ शान्ति🙏
लता मंगेशकर ने लिखा- मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी गायक, मातारानी के भक्त नरेंद्र चंचल जी का आज स्वर्गवास हुआ। ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पण करती हूं।
मुझे अभी पता चला की बहुत गुणी गायक, मातारानी के भक्त नरेंद्र चंचल जी का आज स्वर्गवास हुआ. ये सुनके मुझे बहुत दुख हुआ.वो बहुत अच्छे इंसान थे,ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.मैं उनको विनम्र श्रद्धांजली अर्पण करती हूँ.
दलेर मेहंदी ने लिखा, यह जानकर बहुत दुःख हुआ कि प्रतिष्ठित और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले नरेंद्र चंचल ने स्वर्ग में रहने के लिए हमें छोड़कर चले गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हूं।
Deeply saddened to learn that iconic and most loved #NarendraChanchal ji has left us for the heavenly abode. In prayers for his soul to rest in peace. Heartfelt condolences to his family and legions of fans. 🙏 pic.twitter.com/zXEBN07MbM