{"_id":"5c555d42bdec2273970e4544","slug":"singer-neha-kakkar-sing-isme-tera-ghaata-song-to-her-ex-boyfriend-himansh-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप पर नेहा कक्कड़ का आया जवाब, कहा- इसमें तेरा घाटा मेरा कुछ नहीं...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप पर नेहा कक्कड़ का आया जवाब, कहा- इसमें तेरा घाटा मेरा कुछ नहीं...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sat, 02 Feb 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नेहा हिमांश
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की मशहूर और खूबसूरत सिंगर नेहा कक्कड़ कुछ दिनों से हर जगह छाई हुई हैं और इसके पीछे की वजह है उनकी पर्सनल लाइफ। बीते दिनों खबर आई थी कि नेहा का उनके बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप हो गया। इसके बाद नेहा टूट गई और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मैसेज लिखा था।
2 of 5
नेहा हिमांश
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा ने लिखा था, 'मुझे नहीं पता था इस दुनिया में इतने बुरे लोग भी होते हैं। खैर सब कुछ गंवा के होश में अब आए, तो क्या किया। मैंने अपना सब कुछ दे दिया और मुझे बदले में जो मिला, मैं बता भी नहीं सकती कि क्या मिला'।
3 of 5
नेहा कक्कड़
बीते गुरुवार नेहा ने अपना YouTube चैनल पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह 'इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता' वाला गाती हुई नजर आ रही हैं। माना जा रहा कि ये गाना उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए गाया है। ये गाना गजेंद्र वर्मा के ओरिजनल के गाने का फीमेल वर्जन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेहा हिमांश
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 75% यह गाना नेहा ने हिमांश के लिए डेडिकेट किया है। वहीं एक यूजर ने लिखा, आपने जिस तरह से जवाब दिया वह लाजवाब है, वह समझ गए होंगे कि उन्होंने क्या खोया है, आपको उनसे बेहतर मिल जाएगा।'
विज्ञापन
5 of 5
neha kakkar
ब्रेकअप की खबरों के बीच नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा था, हां, मैं डिप्रेशन में हूं। इस दुनिया के सभी नेगेटिव लोगों का आभार। आप लोग मुझे जिंदगी का सबसे खराब दौर देने में सफल रहे। मुबारक हो, आप सफल रहे। मैं आपको एक बात साफ करना चांहूगी कि ऐसा किसी एक या दो लोगों की वजह से नहीं है, ये उस दुनिया की वजह जो मुझे मेरी पर्सनल लाइफ भी जीने नहीं दे रही है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।