{"_id":"5f6de1548ebc3e4e360064dd","slug":"singer-s-p-balasubrahmanyam-once-said-as-he-opened-up-on-regrets-in-his-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एसपी बालासुब्रमण्यम को उम्र भर रहा इस बात का पछतावा, बच्चों के लिए कही थी ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एसपी बालासुब्रमण्यम को उम्र भर रहा इस बात का पछतावा, बच्चों के लिए कही थी ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 25 Sep 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीने से अस्पताल में भर्ती थे। दक्षिण भारत में पहचान बना चुके एसपी बालासुब्रमण्यम ने 1981 में आई हिंदी फिल्म 'एक दूजे के लिए' के लिए पहली बार हिंदी में गाना गाया। कमल हासन, रजनीकांत, एमजीआर, से लेकर सलमान खान और शाहरुख खान तक भारत के लगभग हर सुपरस्टार के लिए एसपी बालासुब्रमण्यम ने गाना गाया है। करीब 40000 गाना गाने का गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले बालासुब्रमण्यम को उम्रभर एक बात का पछतावा रहा।
2 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : File Photo
बालासुब्रह्मण्यम ने एक बार कहा था कि वह अपने बच्चों को बड़ा होते हुए नहीं देख पाए और जीवन में उन्हें हमेशा इस बात का पछतावा रहेगा। 2015 में उन्होंने अपने करियर के 50 वें वर्ष में प्रवेश किया था। दक्षिण भारतीय फिल्म 'Sankarabharanam'और 1981 की हिट फिल्म एक दूजे के लिए उनकी गायकी करियर में खास जगह रखती हैं। शास्त्रीय संगीत और पश्चिमी संगीत को लेकर बनी 1980 की तेलुगु फिल्म शंकराभरणम से उन्हें बहुत शोहरत मिली और नेशनल अवॉर्ड भी।
5 अगस्त को कोरोना पॉजिटिव पाए गए बालासुब्रह्मण्यम ने एक बार कहा था- मैं अपने बिजी शेड्यूल की वजह से कभी अपने बच्चों को समय नहीं दे पाया। लेकिन मेरी प्रोफेशनल जिंदगी काफी अच्छी रही। बालासुब्रह्मण्यम ने पांच साल पहले एक साक्षात्कार में पीटीआई से कहा था- यह आश्चर्यजनक है। मैं नहीं जानता कि मैं इतने लंबे समय तक कैसे टिका रहा। मैं प्रशिक्षित गायक भी नहीं हूं। हैरानी की बात ये है कि इस उम्र में भी मुझे काम मिल रहा है और मैं करने में सक्षम हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : File Photo
बालासुब्रह्मण्यम ने कहा था- मैंने अपने बच्चों को बड़े होते हुए नहीं देखा। मैंने अपने 50 सालों को गायन के प्रति समर्पित कर दिया। मैं हर दिन 11 घंटे काम कर रहा हूं। मुझे अपने बच्चों की याद आती है। जीवन में उन्हें शास्त्रीय संगीत न सीखने का और इंजीनियरिंग की डिग्री न लेने का भी पछतावा रहा। एसपी बालासुब्रमण्यम अपने पीछे पत्नी सावित्री और दो बच्चे- बेटी पल्लवी और बेटे एसपी चरण को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम
- फोटो : Social media
बालासुब्रमण्यम ने बतौर सिंगर के अलावा एक्टर, म्यूजिक डायरेक्टर, डबिंग आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर के रूप में किया है। उन्होंने सलमान खान की फिल्मों के लिए कई गानों को अपनी आवाज दी जो सुपरहिट साबित हुए। उन्होंने बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर के लिए 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते। एसपी बालासुब्रमण्यम को 2001 में उन्हें पद्मश्री और 2011 में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।