{"_id":"5f6dc3748ebc3ed22a32e06b","slug":"emmy-award-2020-arjun-mathur-delhi-crime-four-more-shots-please","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एमी पुरस्कार के लिए नामांकनों की हुई घोषणा, इन देसी किस्सों को मिला नामांकन का सम्मान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एमी पुरस्कार के लिए नामांकनों की हुई घोषणा, इन देसी किस्सों को मिला नामांकन का सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 25 Sep 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Four More Shots Please S2
- फोटो : Prime Video
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रतिष्ठित एमी पुरस्कार के लिए नामांकनों की घोषणा हो गई है। इन नामांकनों में सर्वश्रेष्ठ ड्रामा सीरीज की श्रेणी में वर्ष 2019 में रिलीज हुई थ्रिलर सीरीज 'दिल्ली मक्राइ' का नाम शामिल है। वहीं, अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भी दो श्रेणियों में जगह बनाई है। सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी सीरीज की श्रेणी में 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' को जगह मिली है और कलाकार की सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति की श्रेणी में 'मेड इन हेवन' के अभिनेता अर्जुन माथुर का नाम सामने आया है।
2 of 5
दिल्ली क्राइम
- फोटो : नेटफ्लिक्स
ओटीटी की दुनिया में इसके प्रोजेक्ट्स को सम्मानित करने के लिए मिलने वाला यह पुरस्कार निर्माताओं के लिए बहुत मायने मायने रखता है। वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम' को इस पुरस्कार में नामांकन मिलने पर इसके निर्देशक ऋची मेहता ने कहा, 'दिल्ली क्राइम मेरे करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण और मेरे पेशेवर अनुभव को बल देने वाली सीरीज रही। इसके किरदारों ने मुझे भी बहुत प्रभावित किया है। मैं अपने आप पर गर्व महसूस करता हूं कि मैं इस सीरीज का हिस्सा रहा जिसमें इतनी दर्दनाक कहानी को दिखाया गया है। वैश्विक स्तर पर दर्शकों से जुड़ने और उनसे सराहना पाने की वजह से ही यह संभव हो सका है।'
3 of 5
दिल्ली क्राइम
- फोटो : नेटफ्लिक्स
नेटफ्लिक्स ने अपने पांच प्रोजेक्ट्स के लिए नामांकन पाया है जिसमें ड्रामा सीरीज की श्रेणी में 'दिल्ली क्राइम' और 'क्रिमिनल यूके' हैं। कॉमेडी श्रेणी में पुर्तगाली सीरीज 'नोबडीज लुकिंग' को जगह मिली है। वहीं, अंग्रेजी के अलावा दूसरी भाषा की श्रेणी में दो स्पेनिश सीरीज 'ला रेना देल सुर (La Reina Del Sur)' और 'नो ते पोएदेस एस्कोंदेर (No Te Puedes Esconder) को रखा गया गया है। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में 23 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Made in Heaven
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमेजॉन प्राइम वीडियो ने भी कॉमेडी सीरीज की श्रेणी में 'फोर मोर शॉट्स प्लीज!' के लिए नामांकन पाया है। इस सीरीज का निर्माण प्रीतीश नंदी कम्युनिकेशन ने किया। प्राइम वीडियो की ही वेब सीरीज 'मेड इन हेवन' में करण का किरदार निभाने वाले अभिनेता अर्जुन माथुर को बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए नामांकन मिला है।
विज्ञापन
5 of 5
Amazon Prime Video
- फोटो : File Photo
अपर्णा पुरोहित ने इस पुरस्कार के लिए नामांकन मिलने के मौके पर कहा, 'यह मौका गर्व से सिर ऊंचा करने का है जब देश में बने ओरिजिनल कंटेंट को इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला। हम हमेशा ऐसी कहानियां बनाने की कोशिश करते हैं जो दिखने में तो स्थानीय हों लेकिन वैश्विक स्तर पर भौगोलिक, राष्ट्रीय और नैतिकता पर भी चोट करें।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।