{"_id":"5cdd1d4cbdec220791791af2","slug":"singer-shreya-ghoshal-slammed-an-airline-for-not-allowing-her-to-carry-a-musical-instrument","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एयरलाइन ने नहीं दी श्रेया घोषाल को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ले जाने की इजाजत, ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एयरलाइन ने नहीं दी श्रेया घोषाल को म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ले जाने की इजाजत, ट्वीट कर जाहिर किया गुस्सा
Thu, 16 May 2019 01:55 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 16 May 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
श्रेया घोषाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म कलंक के गाने 'घर मोरे परदेसिया' को लेकर हर तरफ चर्चा में बनीं मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने एक एयरलाइन को जमकर लताड़ लगाई है। लगता है एयरलाइन ने श्रेया को प्लेन में म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट ले जाने की अनुमित नहीं दी। जिसके बाद श्रेया ने ट्वीट कर अपना गुस्सा निकाला।
श्रेया घोषाल
गायिका श्रेया घोषाल ने लिखा- मुझे लगता है कि सिंगापुर एयर नहीं चाहती कि म्यूजिशियन या फिर कोई और जिसके पास कीमती उपकरण हों, वो उनकी एयरलाइन में ट्रैवल करें। खैर, धन्यवाद। अच्छा सबक सीखा। श्रेया ने इस ट्वीट में संबंधित एयरलाइन को भी टैग किया।
I guess @SingaporeAir does not want musicians or any body who has a precious instrument to fly with on this airline. Well. Thank you. Lesson learnt.
— Shreya Ghoshal (@shreyaghoshal) May 15, 2019
श्रेया घोषाल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
जवाब में उस एयरलाइन ने माफी मांगते हुए लिखा- हैलो श्रेया, जो हुआ उसके लिए सॉरी। क्या हम आपकी परेशानी के बारे में अधिक जान सकते हैं और आखिरी बार हमारे कॉलीग्स ने क्या सलाह दी? धन्यवाद।
Hi Shreya, we are sorry to hear this. May we seek more details of your concerns and what was last advised by our colleagues? Thank you.
— Singapore Airlines (@SingaporeAir) May 15, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
shreya ghoshal
- फोटो : social media
बात करें श्रेया की तो लता मंगेशकर को अपना आदर्श मानने वाली घोषाल आज फिल्म उद्योग की एक प्रतिष्ठित गायिका हैं और उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, बंगाली, कन्नड, गुजराती, मराठी और भोजपुरी समेत विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। अमूल स्टार वॉयज ऑफ इंडिया छोटे उस्ताद संगीत कार्यक्रम में वे निर्णायक के रूप में भी आ चुकी हैं।
विज्ञापन
shreya ghoshal
- फोटो : social media
श्रेया ने साल 2015 में शिलादित्य मुखोपाध्याय से बंगाली रीति-रिवाज के अनुसार शादी की थी। वेडिंग से पहले कपल 10 साल तक रिलेशनशिप में रहा।