{"_id":"6270e9d7f31f672ea253e6a5","slug":"singer-sonu-nigam-reacts-on-ajay-devgn-and-kiccha-sudeep-national-language-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Vs South: अजय देवगन और किच्चा सुदीप के हिंदी विवाद पर बोले सोनू निगम, 'देश को भाषा के नाम पर मत बांटो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Vs South: अजय देवगन और किच्चा सुदीप के हिंदी विवाद पर बोले सोनू निगम, 'देश को भाषा के नाम पर मत बांटो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मनोरंजन जगत में इन दिनों भाषा को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। गृह मंत्री अमित शाह के हिंदी को लेकर दिए गए बयान के बाद से ही नॉर्थ और साउथ में भाषा को लेकर बहस चल रही है। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच राष्ट्रीय भाषा को लेकर शुरू हुई बहस आए दिन नया मोड़ ले रही है। इस मामले में कई सेलेब्स खुलकर अपनी राय रख चुके हैं, वहीं अब इस कड़ी में सिंगर सोनू निगम का नाम भी जुड़ गया है।
2 of 4
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू निगम को बेबाकी से हर मुद्दे में अपनी राय रखने के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह एक इवेंट में पहुंचे थे। इवेंट में उनसे इस मामले को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हमारे संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। पूरे भारत में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जानी वाली भाषा हो सकती है, लेकिन हमारी राष्ट्रभाषा नहीं।
3 of 4
सोनू निगम
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उन्होंने कहा कि तमिल सबसे ज्यादा पुरानी भाषा है। अक्सर लोगों में बहस होती है कि तमिल ज्यादा पुरानी भाषा है या संस्कृत, लेकिन लोग कहते हैं कि सबसे पुरानी भाषा तमिल ही है। उन्होंने कहा कि देश में नए मुद्दे शुरू करने से बेहतर है कि हम देश के अन्य मुद्दों को सुलझाए, जिसको जो भाषा सहज लगती है उसे बोलने दो। देश में लोगों को भाषा को लेकर मत बांटो, पहले ही बहुत झगड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अजय देवगन, किच्चा सुदीप
- फोटो : social media
आपको बता दें कि पिछले दिनों ट्विटर पर अजय देवगन और किच्चा सुदीप के बीच भाषा को लेकर विवाद छिड़ गया था। दरअसल, किच्चा सुदीप ने कहा था कि हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है। इसके बाद अजय देवगन ने किच्चा सुदीप को ट्वीट कर कहा था कि अगर हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है, तो अपनी फिल्मों को हिंदी में डब करके क्यों रिलीज करते हैं? इस पर किच्चा सुदीप ने कहा था कि उनके शब्दों को गलत समझा गया है। इसके बाद से ही ये मामला बढ़ता जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।