{"_id":"673a0e64c174fcd2970ee15e","slug":"singham-again-movie-box-office-collection-day-17-ajay-devgn-rohit-shetty-film-total-earnings-2024-11-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Collection Day 17: फ्लॉप होने का बढ़ा खतरा, भूल भुलैया 3 से भी पीछे हुई सिंघम अगेन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Collection Day 17: फ्लॉप होने का बढ़ा खतरा, भूल भुलैया 3 से भी पीछे हुई सिंघम अगेन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sun, 17 Nov 2024 09:14 PM IST
सार
Singham Again Movie Box Office Collection Day 17: सिंघम अगेन तीसरे रविवार को भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही है। फिल्म का कलेक्शन भूल भुलैया 3 से भी कम रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। यह फिल्म पहले दिन से ही उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि 17 दिनों में फिल्म ने कितना कारोबार किया है।
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
फ्लॉप होने का खतरा बढ़ा
सिंघम अगेन की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। फिल्म का अब तक का कारोबार संतोषजनक नहीं रहा है। बड़े सितारों की मौजूदगी के बावजूद फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक अपनी लागत के बराबर भी कमाई नहीं की है। गुजरते वक्त के साथ फिल्म की रफ्तार लगातार धीमी होती चली जा रही है, जिसकी वजह से इसके फ्लॉप होने का खतरा भी अब बढ़ने लगा है।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : साभार-@sacnilk
पहले हफ्ते में इतना रहा कारोबार
निराशाजनक ओपनिंग के बाद दूसरे दिन से ही सिंघम अगेन के कलेक्शन में गिरावट नजर आई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 350 करोड़ के आस-पास है। वहीं, इस फिल्म ने पहले हफ्ते में महज 173 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया। लागत के हिसाब से फिल्म की कमाई के ये आंकड़े बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं कहे जा सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
दूसरे हफ्ते में भी रहा बुरा हाल
सिंघम अगेन के लिए सबसे बड़ा विलेन इसका बजट साबित हुआ है। बड़े स्केल पर बनाई गई यह फिल्म अपनी कहानी की वजह दर्शकों पर गहरी छाप नहीं छोड़ सकी। यही वजह है कि दूसरे हफ्ते में इस फिल्म से दर्शकों ने दूरी बनाने में भी अपनी बेहतरी समझी। इस फिल्म ने दूसरे हफ्ते में कुल 47.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
भूल भुलैया 3 से पिछड़ी सिंघम अगेन
तीसरे सप्ताहांत में सिंघम अगेन की रफ्तार अब इतनी धीमी हो चुकी है कि यह भूल भुलैया 3 से भी पिछड़ती नजर आ रही है। शुरुआती आंकड़ों पर गौर करें तो रविवार को फिल्म ने तीन करोड़ 56 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 230.16 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, भूल भुलैया 3 ने 17 दिनों में 230.92 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Trailer: पटना में पुष्पा 2 के कार्यक्रम को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने दी प्रतिक्रिया, कह दी यह बड़ी बात
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।