{"_id":"673cbc2dd161e6495e046a60","slug":"singham-again-movie-box-office-collection-day-19-ajay-devgn-rohit-shetty-film-total-earnings-2024-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Collection Day 19: क्या फ्लॉप हो जाएगी सिंघम अगेन? तीसरे मंगलवार को हुई महज इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Collection Day 19: क्या फ्लॉप हो जाएगी सिंघम अगेन? तीसरे मंगलवार को हुई महज इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 19 Nov 2024 09:58 PM IST
सार
Singham Again Movie Box Office Collection Day 19: सिंघम अगेन का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी लागत के बराबर भी कमाई नहीं की है। आइए जानते हैं कि 18वें दिन इस फिल्म ने किता कलेक्शन किया।
विज्ञापन
1 of 5
'सिंघम अगेन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अजय देवगन अभिनीत फिल्म सिंघम अगेन फ्लॉप होने की कगार पर पहुंच चुकी है। दर्शकों ने इस फिल्म से दूरी बना ली है। यही वजह है कि फिल्म इन दिनों काफी कम कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कारोबार कर लिया है।
2 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिट होने के लिए चाहिए इतने करोड़
सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म को हिट का तमगा हासिल करने के लिए कम से कम 700 करोड़ की कमाई करने की जरूरत है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए यह अब नामुमिकन सा लगता है।
3 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : यूट्यूब
पहले हफ्ते में ही मंडराने लगा था खतरा
सिंघम अगेन पर फ्लॉप होने का खतरा पहले हफ्ते में ही मंडराने लगा था। इस फिल्म की शुरुआत बेहद अच्छी नहीं रही। पहले दिन फिल्म ने 43.5 करोड़ रुपये का औसत कलेक्शन किया। इसके बाद पूरे हफ्ते इस फिल्म की कमाई में गिरावट ही नजर आई। पहले सात दिनों में सिंघम अगेन ने 173 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : साभार-@sacnilk
दूसरे हफ्ते में भी जारी रहा निराशाजनक प्रदर्शन
बड़े सितारों के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई। फिल्म की कहानी में लोगों को कुछ नया देखने को नहीं मिला। हद से ज्यादा एक्शन भी इस फिल्म के लिए घातक साबित हुआ और लोगों ने भूल भुलैया 3 को ही देखने में अपनी बेहतरी समझी। दूसरे हफ्ते में यह फिल्म महज 47.5 करोड़ रुपये का ही कारोबार कर सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।