{"_id":"672e22eda8d819457a03616e","slug":"singham-again-movie-box-office-collection-day-8-ajay-devgn-ranveer-singh-akshay-kumar-rohit-shetty-2024-11-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Singham Again Box Office Collection Day 8: भारी नुकसान में दिख रही सिंघम अगेन! आठवें दिन हुई महज इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Singham Again Box Office Collection Day 8: भारी नुकसान में दिख रही सिंघम अगेन! आठवें दिन हुई महज इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Fri, 08 Nov 2024 08:15 PM IST
सार
सिंघम अगेन के कलेक्शन में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। इस फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। वहीं, इसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सिंघम अगेन बॉक्स ऑफिस पर वैसा कमाल नहीं दिखा सकी है, जैसी इससे उम्मीद जताई जा रही थी। रिलीज से पहले इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी ज्यादा उत्सुकता थी, लेकिन फिल्म की अब तक की कमाई संतोषजनक नहीं रही है। आइए जानते हैं कि आठवें दिन इस फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
2 of 5
सिंघम अगेन
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले हफ्ते में 200 करोड़ भी नहीं कमा सकी फिल्म
सिंघम अगेन का बजट 350 करोड़ के आस-पास का है। ऐसे में फिल्म को टिकट खिड़की पर हिट साबित होने के लिए अपनी लागत से दोगुनी कमाई करनी होगी। हालांकि, फिल्म अब तक 200 करोड़ के क्लब तक भी नहीं पहुंच सकी है।
3 of 5
'सिंघम अगेन' रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सात दिनों में ऐसा रहा फिल्म का कलेक्शन
सिंघम अगेन ने पहले दिन 43.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 42.5 करोड़ करोड़, तीसरे दिन 35.7 करोड़, चौथे दिन 18 करोड़, पांचवें दिन 14 करोड़, छठे दिन 10.5 करोड़ और सातवें दिन आठ करोड़ 66 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। सात दिन में फिल्म की कुल कमाई 172.91 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'सिंघम अगेन'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आठवें दिन इतना रहा कारोबार
सिंघम अगेन की कमाई में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी नजर आ रहा है। आठवें दिन इस फिल्म ने तीन करोड़ 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 176.9 करोड़ रुपये हो गई है। दूसरे सप्ताहांत तक भी इस फिल्म का 200 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल ही लग रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
सिंघम अगेन की स्टार कास्ट
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।