अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अथिया जहां मनोरंजन जगत से ताल्लुक रखती हैं। वहीं, केएल राहुल ने क्रिकेट की दुनिया में जाने माने बल्लेबाज हैं। इस जोड़े ने कुछ सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 23 जनवरी, 2023 को शादी कर ली थी।
Athiya-Rahul: आलिया से लेकर सोनाक्षी तक, प्रेग्नेंसी के एलान के बाद इन सितारों ने दी अथिया-केएल राहुल को बधाई
अथिया शेट्टी और केएल राहुल के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक साल से अधिक समय के बाद आज (8 नवंबर) इस जोड़े ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में घोषणा की कि वे 2025 में माता-पिता बनने वाले हैं। दोनें ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक खास ग्राफिक के साथ पोस्ट साझा किया है।
Shiva Rajkumar: गंभीर बीमारी से जूझ रहे अभिनेता शिवा राजकुमार, खुलासा कर बोले- अमेरिका में कराएंगे सर्जरी
इस खबर के सामने आते ही फैंस समेत दिग्गज हस्तियों ने भी उन्हें बधाइयां देनी शुरू कर दीं। अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह ने लिखा, "ओएमजी....बधाई...आप दोनों के लिए काफी ज्यादा खुश हूं।"अथिया के इस एलान के बाद उर्वशी रौतेला भी काफी खुश नजर आईं। उन्होंने दोनों को कमेंट के जरिए बधाई दी। वहीं, पूजा हेगड़े ने लिखा, "ओएमजी...दोनों को बधाई।"
Jai Hanuman: ऋषभ शेट्टी के बाद जय हनमान में हुई राणा दग्गुबाती की एंट्री, फिल्म को लेकर फैंस उत्साहित
अथिया की इस पोस्ट पर उनके भाई अहान शेट्टी भावुक नजर आए। उन्होंने इमोजी के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने पोस्ट पर भावुक होने वाले इमोजी साझा किए। अहान जल्द ही बार्डर के सीक्वल में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं।
Kanguva: सेंसर बोर्ड से पास हुई 'कंगुवा', सूर्या की फिल्म को मिला ये सर्टिफिकेट
उनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा, वाणी कपूर, ईशा गुप्ता, शनाया कपूर, शिबानी अख्तर, आलिया भट्ट, शरवरी, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे समेत कई अन्य सितारों ने अथिया और केएल राहुल को यह खुशखबरी सुनाने के लिए बधाई दी।
Imran Khan: लंबे समय बाद साथ काम करेंगे निर्देशक दानिश-अभिनेता इमरान, रोमांटिक-कॉमेडी होगी अगली फिल्म!
संबंधित वीडियो